गौतम गंभीर को अचानक क्या हुआ? वो एमएस धोनी की तारीफ कर रहे हैं
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में एमएस धोनी और गंभीर के बीच हुई थी 109 रनों की साझेदारी।
अद्यतन - Nov 22, 2023 11:55 am

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने हाल ही में एमएस धोनी को व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साथी बताया। आपको बता दें कि, दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की थी, जिसकी वजह से भारत ने छह विकेट से जीता। इसके अलावा, इन दोनों के बीच मैदान पर कई बार अच्छी साझेदारियां हुई हैं।
इस बीच, आपको बता दें कि, गंभीर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अधिकांश समय में वीरेंद्र सहवाग के साथ ओपनिंग की है, जबकि धोनी मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते थे। इसके बावजूद, जब भी ये दोनों एक साथ बल्लेबाजी करते थे, तो दोनों के बीच बातचीत बिल्कुल स्पष्ट होता था। दोनों प्लेयर्स विकेटों के बीच दौड़ते समय शानदार होते थे।
टाइम्स नाउ के हवाले से गौतम गंभीर ने कहा कि, “मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर एमएस धोनी थे। लोग सोचते हैं कि यह वीरेंद्र सहवाग थे लेकिन मुझे वास्तव में धोनी के साथ खेलना अधिक पसंद है, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में हमने बड़ी साझेदारियां कीं।”
गंभीर ने आगे कहा कि, लोग हमेशा बतौर कप्तान धोनी की उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं, जो बिल्कुल सच है। लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी कप्तानी की वजह से बल्लेबाजी का त्याग कर दिया। वह अपने बल्ले से बहुत कुछ हासिल कर सकते थे, जो उन्होंने नहीं किया।
धोनी-गंभीर के बीच हुई पार्टनरशिप पर डाले एक नजर
भारत के लिए पार्टनरशिप में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच गंभीर और धोनी तीसरी सबसे ज्यादा औसत रखने वाली जोड़ी है। इन दोनों ने वनडे की 18 पारियों में 74.70 की औसत से रन बनाए हैं। पार्टनरशिप में इनसे बेहतर रिकॉर्ड सिर्फ रोहित-राहुल और गावस्कर-अजहरुद्दीन की जोड़ी के नाम हैं। रोहित-राहुल ने 83.53 और गावस्कर-अजहरुद्दीन ने 78 की औसत से 16-16 पारियों में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Henry Blowfeld द्वारा भारत की हार पर दिए बयान की Harsha Bhogle ने की जमकर आलोचना