MS Dhoni perform dance in front of wife sakshi, video goes viral

क्या आपने देखा MS Dhoni का ये धांसू डांस, वीडियो ने पूरा इंटरनेट हिलाकर रख दिया!

वायरल वीडियो में धोनी बॉलीवुड के फेमस गाने 'झक मार के' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni (Image Source: Instagram)
MS Dhoni (Image Source: Instagram)

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता में संन्यास लेने के बाद भी कमी नहीं आई है। आए दिन वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो (Dhoni Viral Video) सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। धोनी का ये रूप निश्चित रूप से आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

बता दें कि हाल ही में धोनी अपने हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए थे, लेकिन इस वक्त उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने पूरे इंटरनेट पर आग लगा रखी है। धोनी को आपने गाते हुए सुना होगा और उसका वीडियो भी देखा होगा, लेकिन इस बार वह वायरल वीडियो में पत्नी के सामने डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में धोनी बॉलीवुड फिल्म ‘देसी ब्वॉयज’ के सुपरहिट गाने ‘झक मार के’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी नजर आ रही हैं और ऐसा लगता है कि उनके कहने पर ही धोनी ये डांस कर रहे हैं।

यहां देखें धोनी के डांस का वायरल वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

बता दें कि धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं। इस सीजन में उनके नेतृत्व में ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था। धोनी आगामी आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि उन्होंने अपने आईपीएल से संन्यास की अटकलों पर लगाम लगा दिया है।

गौरतलब है कि एमएस धोनी के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने तीनों आईसीसी टूर्नामेंट टूर्नामेंट्स ( 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) अपने नाम की।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?