RCB vs RR: आरसीबी की गो-ग्रीन पहल के तहत विराट कोहली और संजू सैमसन ने पौधों का आदान-प्रदान किया, देंखे वीडियो
टाॅस के समय दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से पौधे दिए
अद्यतन - Apr 23, 2023 6:28 pm

IPL 2023, RR vs SRH: आईपीएल में आज राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान राॅयल्स के बीच 32वां मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस के समय विराट कोहली और संजू सैमसन ने एक दूसरे को पौधे का आदान-प्रदान किया है।
बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को आरसीबी की गो ग्रीन पहल के तहत पौधे दिए हैं। गौरतलब है कि साल 2011 में आरसीबी ने पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने व सत्तपोषणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए गो ग्रीन पहल की शुरूआत की थी।
तो वहीं इस पहल के तहत बैंगलोर की टीम आईपीएल के हर सीजन एक मैच अपनी पारंपरिक लाल जर्सी के बजाए हरी जर्सी में मैच खेलती हुई नजर आती है, और आज 23 अप्रैल को आरसीबी की टीम इसी पहल के तहत मैच राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आ रही है।
देंखे वीडियो
🚨 Toss Update 🚨@rajasthanroyals win the toss and elect to field first against @RCBTweets.
Follow the match ▶️ https://t.co/lHmH28JwFm#TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/H2rhfMIBeq
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2023
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्था राॅयल्स, पहली पारी का हाल:
गौरतलब है कि मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। बैंगलोर की ओर हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली, तो फाफ डु प्लेसिस ने 62 रनों को योगदान दिया। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।
दूसरी तरफ आपको मैच में राजस्थान राॅयल्स की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो शुरू में ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी को विराट कोहली (0) और शाहबाज अहमद (2) के रूप में जल्दी झटके दिए। इसके अलावा संदीप शर्मा को दो और रवि अश्विन व युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या आरसीबी 190 रनों के टारगेट को बचा पाती है या नहीं?