धोनी के नए वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग, बेहद अलग तरीके से मनाया माही ने अपना जन्मदिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के नए वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग, बेहद अलग तरीके से मनाया माही ने अपना जन्मदिन

काफी लंबे समय बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

इस बार भी 7 जुलाई के दिन धोनी का जन्मदिन अलग-अलग शहरों में खास तरीके से मनाया गया है, तो दूसरी ओर फैन्स की नजर साक्षी के सोशल मीडिया पर थी और सभी धोनी का केक काटते हुए वीडियो देखना चाहते थे। लेकिन इस बार तो खुद माही ने अपने फैन्स को सरप्राइज देते हुए एक खास वीडियो शेयर कर दिया, जो कुछ देर में इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर बेहद कम पोस्ट शेयर करते हैं धोनी

धोनी कई सालों से सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, जहां अब वो बेहद कम ही पोस्ट अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं। लेकिन जब भी वो कुछ शेयर करते हैं, वो पोस्ट कई दिनों तक वायरल होता रहता है। इस बार भी धोनी ने कुछ ऐसा ही किया है, जो फैन्स के दिल को छू गया है और फैन्स का प्यार थाला के लिए काफी ज्यादा बढ़ गया है।

एक ही दिल है धोनी, कितनी बार जीतोगे आप?

*काफी लंबे समय बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।
*ये वीडियो माही के जन्मदिन का है, जहां वो केक काटते आए नजर।
*वीडियो में धोनी ने सबसे पहले अपने Dogs को खिलाया जन्मदिन का केक।
*वहीं वीडियो के कैप्शन में माही ने लिखा- मैंने अपने जन्मदिन पर ये किया।

धोनी ने काफी अलग तरीके से मनाया था अपना इस बार का जन्मदिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

मोहित शर्मा ने भी शेयर किया था माही का एक गजब वीडियो

वहीं तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने काफी अलग अंदाज में माही को जन्मदिन की बधाई दी थी, जहां मोहित ने धोनी का एक गजब का वीडियो शेयर किया था। जहां इस शानदार वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही गाना गाते हुए नजर आ रहे थे और ये वीडियो भी कुछ ही देर में काफी ज्यादा वायरल हो गया था फैन्स के बीच।

थाला का ये अंदाज नहीं देखा होगा आज तक आपने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohitmahipal Sharma (@mohitsharma18)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp