2011 के वर्ल्ड कप की ट्रॉफी संग दिखे MS Dhoni, इंटरनेट पर हो रही वायरल

वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी संग दिखे MS Dhoni, फोटो देख आ जाएंगे आंसू

धोनी को 2011 के वर्ल्ड कप की झलक देखने को मिली, जो भारत ने उन्हीं की कप्तानी में जीता था।

Dhoni (Image Credit- Twitter X)
Dhoni (Image Credit- Twitter X)

रविवार, 14 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम इस समय मुंबई में मौजूद है। मैच से पहले एमएस धोनी को चर्चगेट स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पर देखा गया। इसी बीच धोनी को 2011 के वर्ल्ड कप की झलक देखने को मिली, जो भारत ने उन्हीं की कप्तानी में जीता था।

वर्ल्ड कप की इस ट्रॉफी को देखकर धोनी के साथ-साथ पूरा क्रिकेट जगत भावुक हो गया है। इस तस्वीर ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया। उस समय धोनी 29 साल के थे और उन्होंने भारत को 28 वर्षों के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई थी। रांची में जन्मे इस खिलाड़ी ने वानखेड़े में ही श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में विजयी छक्का लगाकर जीत टीम को जीत दिलाई थी, जिसकी यादें आज भी हर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में ताजा हैं।

यहां देखें वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ धोनी की तस्वीरें:

टीम इंडिया की विश्व कप में महत्वपूर्ण जीत यकीनन प्रशंसकों और विजेता टीम का हिस्सा रहे हर एथलीट के लिए सबसे अच्छी यादों में से एक हैं। 2007 के संस्करण में अपमानजनक हार झेलने के बाद, धोनी के नेतृत्व में इस जीत ने विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम के डोमिनेंस को दर्शाया था।

14 अप्रैल को MI vs CSK

IPL 2024 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं दूसरी ओर पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 5 मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया था।

दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 36 मैच खेले हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 बार बाजी मारी है और वहीं चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। पिछले छह आईपीएल मैचों में, मुंबई इंडियंस ने दो गेम जीते हैं वहीं चार बार चेन्नई ने भी जीत का स्वाद चखा है।

close whatsapp