धोनी क्या अगली ‘धूम’ फिल्म में आने की तैयारी कर रहे हैं, हीरो से कम नहीं लग रहे नए वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का एक नया वीडियो।
अद्यतन - अगस्त 23, 2023 5:01 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को कार और बाइक से सबसे ज्यादा लगाव है, वहीं आए दिन उनके नए-नए वीडियो सामने आ ही जाते हैं। जिसमें वो अपनी रॉयल कार की सवारी के मजे लेते हुए दिख जाते हैं, लेकिन इस बार माही का पुराना अवतार देखने को मिला है और ये काफी वायरल हो रहा है।
गजब है माही का कार और बाइक्स का कलेक्शन
धोनी क्रिकेट के साथ-साथ अपने बाइक और कार कलेक्शन के लिए भी खासे मशहूर हैं, माही के पास करोड़ों की अलग-अलग कार है। तो सुपर बाइक्स के भी धोनी दीवाने हैं, साथ ही रांची में माही ने अपने फार्म हाउस में इन बाइक्स और कारों के लिए अलग से एक शोरूम बना रखा है। जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा ही वायरल होते रहते हैं और इन दिनों थाला अपनी अलग-अलग कारों के साथ नजर आ रहे हैं।
धोनी ये कौनसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं अब?
*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का एक नया वीडियो।
*वीडियो में माही अपने शानदार सुपर बाइक को चलाते हुए दिख रहे हैं।
*ये वीडियो देख फैन्स को थाला के पुराने दिन आ गए याद।
*इन दिनों अपनी पुरानी कार और बाइक्स चला रहे हैं माही।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धोनी का ये वीडियो
अभी भी सुपर फिट है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
फैन्स के लिए खेलेंगे IPL 2024
इस साल सभी को लग रहा था की धोनी IPL से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन फाइनल जीतने के बाद उन्होंने अपने संन्यास पर खुलकर बयान दिया था। धोनी ने कहा था कि वो साल 2024 का IPL अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन ये उनके शरीर पर भी निर्भर करता है। दूसरी ओर इस साल IPL खत्म होने के बाद माही के घुटने की सर्जरी हुई थी, ऐसे में वो अब अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और खुद को CSK टीम के लिए तैयार कर रहे हैं।