MS Dhoni Love Story

MS Dhoni Love Story: साक्षी के आते ही चमक उठी धोनी की किस्मत, जानिए कैसे शुरू हुई धोनी की लव स्टोरी

एमएस धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी की थी।

MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)

एमएस धोनी को भारत के क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी अपनी निजी जीवन को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी आज अपने परिवार (पत्नी साक्षी & बेटी धोनी) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

लेकिन फैंस को अभी भी धोनी की लव स्टोरी के बारे में पूरी तरह से नहीं जानते हैं। एमएस धोनी को अपने करियर में 2007 का T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहचान मिल चुकी थी। अप्रैल 2010 में वो IPL चैंपियन भी बन चुके थे। लेकिन, उनकी उस कामयाबी को पंख तब और लग गए जब सही मायनों में साक्षी उनकी जिंदगी में आई।

कैसे शुरू हुई MS Dhoni और Sakshi की लव स्टोरी?

साक्षी से वैसे तो धोनी की मुलाकात बचपन में ही हो चुकी थी। दोनों रांची के एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। लेकिन फिर साक्षी का परिवार देहरादून चला गया और इसके बाद इन्हें मिलने में 10 साल लग गए। 10 साल बाद धोनी एक सफल क्रिकेटर बन चुके थे। वहीं साक्षी कोलकाता के होटल ताज में इंटर्नशिप कर रहीं थीं। टीम इंडिया मैच खेलने के लिए कोलकाता के होटल ताज में ही रुकी थी और इसी दौरान धोनी और साक्षी की फिर से मुलाकात हुई। जिस दिन ऐसा हुआ वो दिन उस होटल में साक्षी के इंटर्नशिप का आखिरी दिन भी था।

पहले ही नजर में धोनी, साक्षी पर अपना दिल हार बैठे थे। वो उनसे मिलने को, बातें करने को बेताब थे। लेकिन उनके पास साक्षी का नंबर नहीं था। उस वक्त धोनी के मैनेजर और दोस्त युद्धजीत दत्ता ने अहम भूमिका निभाई जो कि साक्षी के भी अच्छे दोस्त थे। धोनी को युद्धजीत दत्ता के जरिए साक्षी का नंबर मिला, फिर मैसेज का सिलसिला शुरू हुआ। शुरू-शुरू में तो साक्षी को लगा जैसे कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। लेकिन, जब ये कन्फर्म हो गया कि वो धोनी ही थे तो फिर बातें भी शुरू हो गईं।

धोनी और साक्षी मार्च 2008 से एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने अपने प्यार को इतना सीक्रेट रखा कि जमाने को शादी के दिन तक भी भनक नहीं लगी। 2 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 4 जुलाई 2010 को शादी की। लाइफ में साक्षी की एंट्री के बाद धोनी की कामयाबी को तो जैसे पर ही लग गए। अगले ही साल यानी 2011 में उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जिताया। उसके बाद उन्होंने उसी साल अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरा IPL खिताब भी दिलाया।

साल 2013 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड की धरती पर चैंपियंस ट्रॉफी का सरताज बनाया। इसी के साथ धोनी इकलौते ऐसे कप्तान भी बने, जिसके नाम ICC के तीनों बड़े खिताब दर्ज हैं। वहीं अब माही फिर से IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp