फिर उठा धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिर उठा धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल

MS Dhoni
MS Dhoni. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक बार फिर सवाल उठ गया है इस बार महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल भारत के पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने उठाया है. और कहा है कि धोनी में अब गेम चेंजर वाली बात नही है.

भारत के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी पर पहले भी भारत के दो पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी के परफॉर्मेंस पर सवाल उठाया था. वही अब क्रिकेटर से कमेंटेटर बने भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर धोनी के परफॉर्मेंस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है ‘धोनी अब पहले की तरह गेम चेंजर नही रहे पहले वो अपने मन मुताबिक चौके-छक्के लगाते थे लेकिन अब धोनी एक ही लगा पाते है और वो मैच जीतने के लिए दूसरों पर ही ज्यादा निर्भर रहते है.

संजय मांजरेकर ने अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण का के बयान का बचाव करते हुए कहा है टीम के बाहर जो वर्तमान में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन पर भी ध्यान दिया जाए जो खेल के लिए अच्छा होगा इस पर नाराज होकर कोई बयान देना भी ठीक नहीं है. क्योंकि खेल में खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस ही देश को खिताब दिलाता है.

महेंद्र सिंह धोनी भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक दिवसीय के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी को भारतीय क्रिकेट में विशिष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2009 में पद्मश्री से भी नवाजा था. वही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 18 साल बाद वर्ल्ड कप भारत के नाम किया था. ऐसे में इतनी अच्छी पारी खेलने के बावजूद भी अगर धोनी के परफॉर्मेंस पर कई तरह के सवाल पूर्व क्रिकेटर उठाते हैं तो उन क्रिकेटरों के खिलाफ लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया लाजमी है.

 

 

close whatsapp