Mumbai Indians knocked out of IPL 2024: 3 मैच जिनका मुंबई इंडियंस को हारने पर सबसे ज्यादा अफसोस होगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Mumbai Indians knocked out of IPL 2024: 3 मैच जिनका मुंबई इंडियंस को हारने पर सबसे ज्यादा अफसोस होगा

खेले गए 12 मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत हासिल कर पाई है मुंबई 

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)
Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

सनराइजर्स हैदराबाद की लखनऊ सुपर जायंट्स पर 10 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, जारी IPL 2024 के प्लेऑफ की रेस पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई है। मुंबई अब सिर्फ 12 अंकों तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब काफी नहीं हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन में मुंबई खबर लिखे जाने तक कुल 12 मैच खेल चुकी है। इस दौरान मुंबई ने सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की है, तो 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं मुंबई की इन 8 हार में से उसे तीन हार का सबसे ज्यादा अफसोस हुआ होगा। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से मुंबई इंडियंस की उन तीन हार के बारे में जानते हैं जिनका उन्हें आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा अफसोस होगा:

1. DC vs MI, दिल्ली की 10 रनों से जीत

DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

पहले 8 मैचों से 5 में हार दर्ज करने वाली मुंबई का सामने अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई के खिलाफ 10 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैकगर्क द्वारा खेली गई 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी की बदौलत, 4 विकेट के नुकसान पर कुल 257 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद जब मुंबई इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो टीम ने पूरी कोशिश की, पर वे जीत हासिल नहीं कर पाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 63 और हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अंत में टिम डेविड (37) के आउट होने के बाद, मुंबई को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp