IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए रिवील की जर्सी, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए रिवील की जर्सी, देखें वीडियो

24 मार्च को अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)
Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस सीजन के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम की नई जर्सी को रिवील कर दिया है। बता दें कि मुंबई ने नई जर्सी रिवील की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है।

तो वहीं मुंबई की इस नई जर्सी को फेमस डिजाइनर मोनिशा ने डिजाइन किया है। जर्सी में मुंबई का आइकोनिक ब्लू और गोल्ड कलर देखने को मिला है। साथ ही वीडियो में फैंस रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के नाम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं।

देखें मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

साथ ही आपको बता दें कि पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने हर उम्र के क्रिकेट फैंस के लिए गोल्ड मेंबरशिप लाॅन्च की है। फैंस मुंबई इंडियंस की मेंबरशिप खरीद सकते हैं, जिसके लिए फैंस को 2199 रुपए का भुगतना करना होगा। तो वहीं छोटे क्रिकेट फैंस के लिए मेंबरशिप की फीस 699 रुपए रखी गई है। इन सभी गोल्ड मेंबरशिप धारक फैंस को टिकट के साथ, अन्य इवेंट और फ्रेंचाइजी से जुड़ी हुई चीजों को खरीदने में प्राथमिकता दी जाएगी।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में मुंबई के मैचों के बारे में आपको जानकारी दें तो पांच बार की चैंपियन टीम अपने विजयी अभियान की शुरूआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही बता दें कि इस सीजन में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp