सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने IPL 2022 को लेकर SRH की रणनीतियों की खोली पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने IPL 2022 को लेकर SRH की रणनीतियों की खोली पोल

राशिद खान के सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छोड़ने से मुथैया मुरलीधरन है नाराज, बताया अब कौन करेगा IPL 2022 में गेंदबाजी का नेतृत्व।

 Kane Williamson and Muttiah Muralitharan (Image Source: BCCI/IPL)
Kane Williamson and Muttiah Muralitharan (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्पिन गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने आईपीएल (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन के समापन के साथ ही SRH की रणनीतियों को लेकर पोल खोलना शुरू कर दिया हैं।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में दो दिनों के गहन बोली युद्ध के बाद, SRH ने 89.90 करोड़ रुपये में 23 सदस्यीय टीम बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। स्पिन गेंदबाजी मुथैया मुरलीधरन का मानना ​​है कि SRH ने टीम के लिए सभी परिदृश्यों को कवर कर लिया है।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के बाद SRH की जो नई टीम उभर कर आई हैं उसके बारे में स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए मुथैया मुरलीधरन ने कहा हैदराबाद टीम ने अपनी योजनाओं का 80 प्रतिशत ऑक्शन में हासिल किया है। उन्होंने ईशान किशन को हासिल नहीं कर पाने का अफसोस जताया, क्योंकि अगर SRH मुंबई इंडियंस की सबसे महंगी खरीद को हासिल कर लेता तो उनके पास एक आदर्श दस्ता होता।

मुथैया मुरलीधरन ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में SRH की रणनीति को समझाया

निकोलस पूरन पर 10.75 करोड़ खर्च करने के पीछे के तर्क को लेकर श्रीलंका के दिग्गज ने कहा SRH वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया SRH ईशान किशन को खरीदना चाहते थे, लेकिन जब उनकी बोली बजट से बाहर निकल गई, तो उन्हें दूसरे विकल्प तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा। जॉनी बेयरस्टो उपलब्ध थे, लेकिन SRH को उनके पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होने पर संदेह था, और उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय विकेटकीपर चाहिए था, इसलिए निकोलस पूरन उनके लिए सही विकल्प थे।

निकोलस पूरन का पिछले IPL सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन मुथैया मुरलीधरन ने उम्मीद जताई हैं कि वह SRH के लिए IPL 2022 में अच्छा करेंगे, और रही बात कीमत की तो सिर्फ हैदराबाद ही नहीं बल्कि दूसरी टीमें भी भारी कीमत पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी।

SRH के गेंदबाजी दस्ते पर स्पिन गेंदबाजी कोच ने कहा हैदराबाद टीम के पास तेज गेंदबाजी अटैक में काफी विविधता हैं – भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, रोमारियो शेफर्ड, कार्तिक त्यागी, मार्को जानसेन, सीन एबट और फजलहक फारूकी। उन्होंने कहा SRH सभी गेंदबाजों को फिट रखने के लिए उन्हें IPL 2022 में आरी-पारी से खिलाएंगे। मुथैया मुरलीधरन ने कहा SRH मार्को जानसेन को लेकर बहुत उत्साहित हैं, अगर वह फिट रहता है तो वह टीम के लिए IPL 2022 में मैच विनर बन सकता है।

उन्होंने कहा भुवनेश्वर कुमार SRH के तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे फिलहाल उनकी यहीं योजना है। भुवी ने इतने सालों में SRH लिए जो किया है वह अविश्वसनीय है और SRH उनके अनुभव पर भरोसा करते हैं और विश्वास करते हैं कि वह जल्द ही अपनी फॉर्म वापस लौटेंगे।

मुथैया मुरलीधरन SRH के तेज गेंदबाजी आक्रमण से हैं संतुष्ट

वहीं टी नटराजन की खरीद पर श्रीलंकाई दिग्गज ने कहा SRH को पांच बैकअप तेज गेंदबाजों की जरूरत थी, इसलिए टीम को तमिलनाडु के खिलाड़ी को चुनना पड़ा। वह निश्चित रूप से एक अच्छे गेंदबाज है जिसे सिर्फ अपनी लय खोजने की जरूरत है।

इस सीजन में SRH के लिए आदर्श बल्लेबाजी क्रम पर मुथैया मुरलीधरन ने कहा केन विलियमसन के साथ अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। इससे SRH को शीर्ष पर एक अच्छा बाएं हाथ, दाएं हाथ का संयोजन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। जिसके बाद एडेन मार्करम 3 पर, राहुल त्रिपाठी 4 पर, निकोलस पूरन 5 पर, अब्दुल समद 6 पर और वाशिंगटन सुंदर 7 पर, यह SRH की संभावित शीर्ष सात क्रम है। उन्होंने कहा जाहिर तौर पर SRH का लक्ष्य इस सीजन में IPL खिताब जीतना है, लेकिन उन्हें अगले तीन साल के लिए भी योजना बनानी होगी जिसकी शुरुआत हो गई हैं।

मुथैया मुरलीधरन ने अंत में कहा राशिद खान बहुत अच्छे गेंदबाज और एक अद्भुत व्यक्ति हैं। SRH राशिद खान को ऊंची कीमत पर रिटेन करना चाहते थे, लेकिन गुजरात टाइटन्स ने उसे बेहतर ऑफर दिया और उन्होंने उसे चुन लिया, यह पूरी तरह से उचित है। उन्होंने कहा वे थोड़े निराश हैं क्योंकि अब राशिद खान उनकी टीम में नहीं है, लेकिन उन्होंने स्पिनर की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

close whatsapp