वसीम जाफर ने बताए World Cup 2023 के लिए अपने बेस्ट तीन ओपनर्स का नाम, कहा- अभी टीम में यह खिलाड़ी नहीं है लेकिन…..
वसीम जाफर ने कहा कि, मेरे तीन ओपनर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और शिखर धवन होंगे।
अद्यतन - Jul 24, 2023 3:00 pm

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्ट इंडीज दौरे पर है, जहां भारत टेस्ट मैच के अलावा ODI सीरीज और टी20 सीरीज भी खेलेगा। वहीं इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन करेगा। जिसको लेकर ICC ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होगा।
वहीं इन दिनों भारतीय टीम में ओपनिंग को लेकर काफी संशय बना हुआ है। बता दें टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने भारतीय ओपनर्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने तीन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो वर्ल्ड कप के लिए बेहतरीन ओपनर्स साबित होंगे।
मेरा मानना है कि बैकअप ओपनर के रूप में उनका होना टीम के लिए महत्वपूर्ण है- वसीम जाफर
बता दें JioCinema पर बातचीत करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि, मेरे तीन ओपनर रोहित शर्मा, शुभमन गिल और शिखर धवन होंगे। भले ही शिखर धवन शुरुआती प्लेइंग इलेवन में नहीं हों, लेकिन मेरा मानना है कि बैकअप ओपनर के रूप में उनका होना टीम के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव प्लेइंग XI में मेरे तीन स्पिनर होंगे। इसके साथ ही वसीम जाफर ने हार्दिक पांड्या को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, अगर वह दस ओवर नहीं भी फेंकते हैं और सात-आठ ओवर फेंकते हैं, तो यह मेरे लिए काफी है।
वहीं गेंदबाज के तौर पर वसीम जाफर ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को चुना। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पंड्या के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि, मेरी प्लेइंग XI में, मेरे पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज या मोहम्मद शमी होंगे। मैं दो सीमर्स – बुमराह और सिराज को रखना चाहूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि, मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्व कप में भारत के लिए हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करें। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन को चुना। बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।
यहां पढ़ें : हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब कर दिया है- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया