ODI World Cup 2023: रिटायरमेंट के फैसले पर एकदम अटल हैं नवीन उल हक, पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद दिया बड़ा बयान
मैं इस वर्ल्ड कप को हमेशा याद रखूंगा क्योंकि हमने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया है- नवीन
अद्यतन - अक्टूबर 24, 2023 4:12 अपराह्न

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) का रिटायरमेंट के फैसले को बदलने का फिलहाल कोई विचार है। गौरतलब है कि जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले नवीन कह चुके थे कि इसके बाद वह वनडे फाॅर्मेट से रिटायर हो जाएंगे।
तो वहीं जारी वर्ल्ड कप में कल 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, उन्होंने पहली बार पाकिस्तान को वनडे फाॅर्मेट में 8 प्रयासों के बाद हराया। लेकिन इस कमाल की जीत के बाद भी नवीन का अपने रिटायरमेंट का फैसला एकदम अडिग है।
नवीन उल हक ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि जब वनडे रिटायरमेंट से संबंधित प्रश्न नवीन से पूछा गया तो ईपीएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार नवीन उल हक ने कहा- नहीं, नहीं। बिल्कुल नहीं, यह मेरा आखिरी फैसला है। मैं काफी लकी हूं और मैं इस वर्ल्ड कप को हमेशा याद रखूंगा क्योंकि हमने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया है। मैं आगामी मैचों में टीम से बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।
नवीन ने आगे कहा- यह जीत हमारे देश के लोगों के लिए काफी मायने रखती है। आप सभी जानते हैं कि देश के हालात इस समय क्या हैं। कुछ दिन पहले वहां पर भूकंप आया था। फिलहाल क्रिकेट से देश में काफी खुशी है। कम से कम उस रात हमने उन्हें खुशी के कुछ पल दिए।
दूसरी ओर, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो टीम ने 5 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर पाई है। 4 अंक लिए इस समय अफगान टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- SA vs BAN: जानें बांग्लादेश के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं Temba Bavuma