‘माशाल्लाह हमारे Heroes ने तो कमाल कर दिया’- गुरबाज और इब्राहिम जादरान की 256 रनों की साझेदारी को फैंस ने ठोका सलाम
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को जीत के लिए 332 रनों का लक्ष्य दिया है।
अद्यतन - जुलाई 8, 2023 6:42 अपराह्न

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 जुलाई को खेला जा रहा है। पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने DLS नियम के चलते 17 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरे वनडे मैच में भी अफगानी खिलाड़ी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 331 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 256 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। इस शानदार साझेदारी से दोनों बल्लेबाजों ने बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
इस साझेदारी ने अफगानिस्तान के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। और इसी के साथ यह अफगानिस्तान के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर इन दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने दूसरे वनडे में जड़ा शतक
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। अफगानिस्तान ने शुरूआत से ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू किया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 125 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्कों की मदद से 145 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
रहमानुल्लाह गुरबाज 37वें ओवर में शाकिब अल हसन के शिकार बन गए। लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाकर गए क्योंकि पहले विकेट के लिए उनके और इब्राहिम जादरान के बीच 256 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी, और नजीबुल्लाह जादरान सस्ते में पवेलियन लौट गए।
यह भी पढ़े- Cricket Buzz: जाने 8 जुलाई के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल
इब्राहिम जादरान ने अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए 119 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली। शतक पूरा करने के बाद इब्राहिम जादरान 46वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान के शिकार बन गए। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर दोनों बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान दोनों ही भारत में आयोजित होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले ऐसा प्रदर्शन अफगानिस्तान की टीम को काफी ज्यादा आत्मविश्वास देगा।
यहां देखें गुरबाज-जादरान की शानदार बल्लेबाजी पर फैंस के रिएक्शन-
Afghanistan have registered their first ever 150+ run opening partnership in ODIs.#BANvsAFG pic.twitter.com/IGuIlHafFt
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) July 8, 2023
Gurbaz and ibrahim great partnership #banvsafg
— Shahebaz Khan (@HeropantiMr) July 8, 2023
Gurbaz is hammerin' the bangladeshis, warra striking #banvsafg
— iNik…ishhhh🚬 (@ANemesis07) July 8, 2023
Feels like I am watching @BCBtigers vs @CricketAus Cricket match 🤣
but in reality It's #BanvsAfg
lol— Sreyan Ghosh (@littlesreyan04) July 8, 2023
Wowwwww That 360° Shot From GurBaz👀😱🤯#RahmanullahGurbaz#BANvsAFG2023 pic.twitter.com/gSNZCZ0MQw
— SAUD AFGHAN (@SaudPashteen) July 8, 2023
Mashallah, our heroes played great. #BANvAFG pic.twitter.com/K3qQiTD87H
— Najib Farhodi (@Najib_Farhodi) July 8, 2023
Rahmanullah Gurbaz has brought up his fourth ODI century off exactly 100 balls.
⭐️⭐️⭐️
Afghanistan players r on Fire 🔥______________
He and Ibrahim Zadran have both play amazing Cricket @RGurbaz_21 #BANvAFG pic.twitter.com/NkxknAbyVJ— Tamim (@iamtammim) July 8, 2023
From opening stand of 256 in 36 over to 331 for 9 in 50 overs… Afghanistan should have scored at least 360 in 50 overs. #BANvAFG
— Madan 🏏 (@FullFaceOfBat) July 8, 2023
Giving away a maiden chasing 331 – classic Naim! #BANvAFG
— Saimon (@SaimonK13) July 8, 2023
𝙅𝙖𝙖𝙖𝙖𝙣𝙞! 🫶
4️⃣th ODI Century! 🔥#BANvAFG | @RGurbaz_21 pic.twitter.com/9nvZzLpeJp
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 8, 2023