कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ते ही भावुक हो उठे रविचंद्रन आश्विन, देखिये क्या कहा उन्होंने इस उपलब्धि पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कपिल देव का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ते ही भावुक हो उठे रविचंद्रन आश्विन, देखिये क्या कहा उन्होंने इस उपलब्धि पर

कपिल देव 1994 में न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

R Ashwin and Kapil Dev (Image Source: BCCI)
R Ashwin and Kapil Dev (Image Source: BCCI)

भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 6 मार्च को टेस्ट क्रिकेट में भारत के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अनिल कुंबले के बाद देश के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए है। उन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में हासिल किया।

अनुभवी स्पिनर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में 6 विकेट झटके, और भारतीय टीम को मोहाली में श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से मात देने में मदद की। अब रविचंद्रन अश्विन अपने 85 टेस्ट मैचों में 436 टेस्ट विकेट अपने नाम कर टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

कपिल देव के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा: रविचंद्रन अश्विन

35-वर्षीय अश्विन ने श्रीलंका की दूसरी पारी में चैरिथ असलांका को आउट करने के बाद महान कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों को पीछे छोड़ दिया हैं, और अब वह केवल महान स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे हैं, जो 619 (132 मैच) विकेटों के साथ चार्ट में शीर्ष पर हैं। अश्विन ने यह उपलब्धि सिर्फ 85 मैचों में हासिल की, जो कपिल देव के 131 मैचों से 46 कम है। आपको बता दें, कपिल देव ने 1994 में अहमदाबाद में एक टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपना 432वां विकेट हासिल किया था। वह न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद अश्विन ने कहा जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि वह महान क्रिकेटर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे, और साथ ही खेल ने उन्हें जो कुछ दिया है, वह उसके लिए शुक्रगुजार हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की और बताया वह 28 साल पहले कपिल देव के लिए चीयर कर रहे थे।

उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “28 साल पहले, मैं महान क्रिकेटर कपिल देव के विश्व रिकॉर्ड का जश्न मना रहा था। मुझे जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि मैं एक ऑफ स्पिनर बनूंगा, देश के लिये खेलूंगा और यहां तक कि महान क्रिकेटर के टेस्ट क्रिकेट की उपलब्धि को पीछे छोड़ दूंगा। मैं खुश हूं और इस खेल ने मुझे अभी तक जो दिया है, उसके लिये शुक्रगुजार हूं।”

यहां देखें आश्विन की पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

close whatsapp