टीम इंडिया को लेकर निखिल चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, कहा टीम को इंग्लैंड से सीखने की जरुरत है - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया को लेकर निखिल चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान, कहा टीम को इंग्लैंड से सीखने की जरुरत है

टीम इंडिया टी-20 विश्व कप 2022 से सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी।

Nikhil Chopra and England Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Nikhil Chopra and England Cricket Team (Image Credit- Twitter)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और स्पिनर निखिल चोपड़ा को लगता है कि टीम इंडिया को टी-20 खेल में सुधार के लिए इंग्लैंड से प्रेरणा लेनी चाहिए। चोपड़ा का यह बयान  T20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों एडिलेड ओवल में 10 विकेट से हार के बाद आया है।

बता दें कि टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की पावर हिटिंग की बदौलत इस लक्ष्य को बिना कोई विकेट गवाएं, मात्र 16 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। और इसी को लेकर चोपड़ा ने टीम इंडिया को नसीहत दी है।

निखिल चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में टीम इंडिया को लेकर निखिल चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। निखिल ने कहा कि, अगले विश्व कप के लिए रोडमैप तैयार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको इंग्लैंड को देखना होगा।

इसके अलावा चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने (इंग्लैंड) ने 2015 के विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालिफाई न करने के बाद, बहुत ही शानदार तरीके से वापसी की है। उन्होंने एक सीरीज में तय किया कि वह उस सीरीज को कैसे खेलने जा रहे है, भले ही वह उसे हारें या जीतें, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने हमेशा एक रोडमैप सैट करने की कोशिश करते हैं।

निखिल चोपड़ा के इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह टीम इंडिया को बल्लेबाजी में अधिक फोकस करने की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि टीम इंडिया को बल्लेबाजी में इंग्लैंड से सीखने की जरुरत है।

साथ ही बता दें कि इंग्लैंड ने आज 13 नंवबर को टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवरों में मात्र 137 रन ही बनाने दिए।

जबाव में इस टारगेट को इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से मैच में बेन स्टोक्स ने 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

close whatsapp