SRH के नीतीश रेड्डी ने PBKS के खिलाफ जीत पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा "मेरे पापा ने ...."

SRH के नीतीश रेड्डी ने PBKS के खिलाफ जीत के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा “मेरे पापा ने ….”

"मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मैंने अपने पिता को गौरवान्वित किया।" - नीतीश रेड्डी

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X/Twitter)
Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 का 23वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले को हैदराबाद की टीम ने 2 रनों से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट रहे थे। लेकिन इसके बाद नीतीश रेड्डी और अब्दुल समद ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।

इन दोनों ने पंजाब के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। रेड्डी ने 37 गेंदों पर 64 और समद ने 12 गेंदों पर 25 रन बनाये। अंत में शाहबाज अहमद ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले और लगातार विकेट खोने के बावजूद हैदराबाद को 9 विकेट पर 182 रन तक पहुंचाया था। हालांकि, पंजाब किंग्स कड़ी कोशिश के बाद भी 2 रन से हार गई।

नीतीश रेड्डी की पारी की वजह से मैच में बनी रही SRH

नीतीश रेड्डी ने SRH के लिए मिडल ऑर्डर में आकर कमाल का अर्धशतक जड़ा और 37 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। इस मैच के बाद हर जगह नीतीश रेड्डी की चर्चा हो रही है। फैंस उनके बारे में गूगल से लेकर हर जगह सर्च कर रहे हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पिता के बारे में इमोशनल बातें लिखी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitish (@nitish_kumar_reddy_7)

“मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि मैंने अपने पिता को गौरवान्वित किया। मैं आज जो कुछ भी हूं, मुझे बनाने के पीछे मेरे पिता का हाथ है। उन्होंने सभी बाधाओं का डंटकर सामना किया है और मेरे लिए दूसरे से लड़ाई लड़ी है, उन्होंने मेरे लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मैच के बाद मेरे माता-पिता के खुशी के आँसुओं ने मेरे दिन को और भी खास बना दिया है।”

कौन है नीतीश रेड्डी?

 नीतीश रेड्डी की उम्र 20 साल है और वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। नितीश कुमार रेड्डी को आईपीएल 2023 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में साइन किया था। वह एक फिनिशर के तौर पर खेलते हैं और मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

close whatsapp