अपने 29वें बर्थडे पर पैट कमिंस को KKR की तरफ से मिला खास तोहफा
8 मई को पैट कमिंस ने मनाया अपना 29वां जन्मदिन।
अद्यतन - मई 9, 2022 6:30 अपराह्न
कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 75 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है। वे अब 9 मई को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने अगले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी और जहां उनकी कोशिश एक बड़ी जीत दर्ज करने पर होगी।
जबकि दो बार के चैंपियन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अगले मुकाबले से केवल एक दिन पहले ही छुट्टी मिली। उन्होंने अपने एक विदेशी खिलाड़ी का जन्मदिन मनाकर इस छुट्टी का अधिक से अधिक लाभ उठाने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान और केकेआर के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक पैट कमिंस 8 मई को 29 साल के हो गए और इस खास मौके पर उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी से एक खास केक मिला।
कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और सीईओ वेंकी मैसूर सहित फ्रेंचाइजी के सभी सदस्यों को टीम होटल में पैट कमिंस का जन्मदिन मनाते हुए देखा गया। केक को क्रिकेट स्टेडियम और फ्लडलाइट के लेआउट का डिज़ाइन देकर सजाया गया था।
यहां देखिए पैट कमिंस का बर्थडे वीडियो
Happy birthday, Pat! 💜#MioAmore #AmiKKR #IPL2022 pic.twitter.com/VHKzLlSpYL
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 8, 2022
पैट कमिंस को मौजूदा सत्र के लिए कोलकाता ने वापस खरीदा। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के केंद्रीय अनुबंध नियमों के कारण पहले कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं थे। बहरहाल, कमिंस ने इस सीजन MI के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 56 रनों की तूफानी पारी के साथ एक शानदार शुरुआत की, जो न केवल मैच विनिंग साबित हुई, बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।
हालांकि, 29 वर्षीय पैट कमिंस इसके बाद कोई कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी ऑलराउंडर को मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिलता है या नहीं। केकेआर इस वक्त 11 मैचों में से केवल चार जीत और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में नौंवे स्थान पर है।