फैन्स को आ रही है Hardik Pandya पर दया, ऑलराउंडर के हक में हो रहे हैं Tweets - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स को आ रही है Hardik Pandya पर दया, ऑलराउंडर के हक में हो रहे हैं Tweets

Hardik और Natasa के अलग होने के बाद लोगों का आया रिएक्शन।

Hardik Pandya And Natasa Stankovic (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya And Natasa Stankovic (Image Credit- Instagram)

हाल ही में टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya ने बड़ा ऐलान किया था, जहां अब वो Natasa Stankovic से अलग हो गए हैं। पांड्या और नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैन्स को दी थी, दूसरी ओर अब फैन्स को हार्दिक के लिए बुरा लग रहा है।

Hardik Pandya ने नोट में क्या-क्या लिखा?

Hardik Pandya और Natasa Stankovic ने सोशल मीडिया पर लगभग एक सा नोट शेयर किया था, इसी नोट के जरिए उन्होंने अलग होने की बात लोगों को बताई थी। नोट में लिखा था कि- हार्दिक और Natasa आपसी आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और दोनों ने साथ में अपना बेस्ट देने की कोशिश की और ये इन दोनों के लिए काफी मुश्किल फैसला था। दूसरी ओर अब नताशा और हार्दिक अपने बेटे Agastya की co parenting करेंगे।

फैन्स को बहुत बुरा लग रहा है अब Hardik Pandya के लिए

*Hardik Pandya और Natasa के अलग होने के बाद लोगों का आया रिएक्शन।
*फैन्स ने ट्वीट कर पांड्या का दिया साथ, लिखा- ऑलराउंडर के साथ गलत हुआ।
*कुछ फैन्स ने ट्वीट कर लिखा- हार्दिक इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ हैं।
*काफी सारे लोग नताशा को अलग होने का जिम्मेदार बता रहे हैं सोशल मीडिया पर।

फैन्स ने ये Tweet किए हैं Hardik Pandya को लेकर

एक नजर डालते हैं इस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी

नहीं मिली टी20 टीम की कप्तानी भी

हाल ही में लंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, जहां टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कप्तानी नहीं दी गई है। पहले ये पक्की खबर थी कि हार्दिक को ही कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन फिर सूर्यकुमार यादव को ये जिम्मेदारी दे दी गई। दूसरी ओर वनडे सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, साथ ही विराट कोहली भी वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे और हार्षित राणा को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। इसके अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की भी लंबे समय बाद वनडे सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी हो रही है।

close whatsapp