Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

October 23- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)
India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

1) IND vs NZ: 20 साल पुराना न्यूजीलैंड का गुरूर तोड़ा, कोहली-शमी ने कीवी टीम को कहीं का ना छोड़ा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 21वां मैच आज 22 अक्टूबर को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर वर्ल्ड कप इतिहास में 20 साल बाद जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड से मिले 274 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इसे विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। साथ ही यह जारी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार पांचवीं जीत है, और मैन इन ब्लू अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं।

2) ICC World Cup 2023: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर आई सामने, स्टार गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर

जारी वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि बचे हुए टूर्नामेंट से इंग्लैंड का एक प्रमुख गेंदबाज बाहर हो गया है। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं। टाॅपली इस चोट के कारण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी भी नहीं करने आ सके थे।

3) न्यूजीलैंड का बल्लेबाज ले लेता अंपायर की जान, इस हसीना के भी अटक गए थे प्राण

वर्ल्ड कप 2023 में आज टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान कीवी बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे और मैदान के हर एक कोने में शॉट लगाए। लेकिन इस दौरान एक बार के लिए अंपायर की जान भी खतरे में पड़ गई थी और अब इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

4) मोहम्मद शमी ने ‘पंजा’ खोल किया ऐसा काम, हिटमैन भी जप रहे हैं अब तेज गेंदबाज का नाम

 धर्मशाला के मैदान पर एक बार फिर से अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी की रफ्तार देखने को मिली, जहां अपनी इस रफ्तार से शमी एक के बाद एक विकेट निकालते गए और अपने मौके को भुनाते गए। साथ ही जो कप्तान शमी को अभी तक मौका नहीं दे रहा था, वो भी इस खिलाड़ी का फैन हो गया और जिस तरह से शमी विकेट निकाल रहे थे वो नजारा देखने लायक था।

5) कुछ तो गड़बड़ है कप्तान रोहित और विराट में, हिटमैन ने कोहली को बीच मैदान में किया IGNORE

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला जारी है, जहां टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा गुस्सा में नजर आ रहे हैं। जिसका कारण है भारतीय गेंदबाजों का फ्लॉप होना, साथ ही आज टीम के खिलाड़ियों ने कई कैच भी छोड़े हैं और ये टीम इंडिया को काफी भारी पड़े हैं। इस इस बीच विराट और हिटमैन के बीच एक अलग ही नजारा देखने को मिला है।

6) रवींद्र जडेजा से न्यूजीलैंड के खिलाफ छूटा आसान सा कैच, पत्नी Rivaba Jadeja का रिएक्शन हुआ वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में रचिन रवींद्र जल्दी आउट हो जाते लेकिन भारतीय टीम के बेहतरीन फील्डर रवींद्र जडेजा से मैच के 11वें ओवर में कीवी खिलाड़ी का कैच छूट गया। यह काफी आसान सा कैच था लेकिन रवींद्र जडेजा इस कैच को पकड़ नहीं पाए। इस मैच को देखने आई रवींद्र जडेजा की पत्नी Rivaba Jadeja का रिएक्शन भी देखने लायक था।

 7) भारतीय टीम के कप्तान का फूट पड़ा गुस्सा, बीच मैदान पर देने लगे गंदी-गंदी गालियां

धर्मशाला में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला जारी है, जहां इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अब ये ही फैसला टीम के खिलाफ जाता हुआ नजर आ रहा है, जहां कीवी बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं और टीम इंडिया पर इसका दबाव पड़ता नजर आ रहा है साथ ही अब कप्तान रोहित का भी गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

8) 1 वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी को हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट बता रहे हैं एस श्रीसंत

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना ​​है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारतीय टीम में जिस तरह का संतुलन लाते हैं, उसको देखते हुए टीम में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान श्रीसंत ने कहा कि, हार्दिक की जगह लेना बहुत मुश्किल है। आप शिवम दुबे को (कवर के रूप में) ला सकते हैं क्योंकि उन्होंने धोनी भाई के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके पास वह अनुभव है।

close whatsapp