ODI Cricket World Cup 2023 Final, IND vs AUS आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs Australia के बीच का मैच?

Cricket World Cup 2023: Final, IND vs AUS Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

IND vs AUS (Photo Source: X/Twitter)
IND vs AUS (Photo Source: X/Twitter)

IND vs AUS Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने सर्वाधिक (113 रन) और श्रेयस अय्यर ने (105 रन) की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.5 ओवरों में 327 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर सर्वााधिक 7 विकेट अपने नाम किया था।वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से मात दी थी। साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया।

टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है। भारत ने टूर्नामेंट में अपने 10 में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर टीम ने वापसी करते हुए लगातार 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज में जब दोनों टीमें टकराई थी, तब भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

IND vs AUS मैच जानकारी:

मैच- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल

दिन और समय- 19 नवंबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

IND vs AUS पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है जिसका फायदा बल्लेबाज बखूबी उठाते हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। वहीं खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स भी पिच पर बड़ी भूमिका निभाते हैं। टॉस जीतकर यहां टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है।

IND vs AUS वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):

Matches Played 13
India Won 5
Australia Won 8
N/R 0

IND vs AUS संभावित प्लेइंग 11:

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटककीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

यहां देखें- India (IND) vs Australia (AUS) Final Match Live Score

(India vs Australia Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(IND vs AUS Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:

विराट कोहली:

विराट कोहली ने पिछले मैच में 113 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली 10 मैचों में 711 रनों के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

(IND vs AUS Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:

मोहम्मद शमी:

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 9.5 ओवरों में 57 रन देकर 7 विकेट लिया था। मोहम्मद शमी 6 मैचों में अब तक 23 विकेट ले चुके हैं और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

(IND vs AUS Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल जीतेगी।

close whatsapp