ODI World Cup 2023: जानें पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान मौसम, पिच रिपोर्ट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 में 31 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा।
अद्यतन - अक्टूबर 30, 2023 7:15 अपराह्न

पाकिस्तान और बांग्लादेश जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में एक दूसरे का सामना 31 अक्टूबर, मंगलवार को करने वाले हैं। गौरतलब है कि यह मैच दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर दोपहर 2 बजे शुरू होगा।
तो वहीं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल कर, टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें अपने आगामी चारों मैच में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी।
दूसरी ओर, बांग्लादेश की हालत जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। शाकिब अल हसन की कप्तानी टीम ने खेले गए 6 मुकाबलों में से सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। तो वहीं अगर पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उन्हें इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
मैच के दौरान कुछ ऐसा रहेगा मौसम
बता दें कि मैच के दौरान कोलकाता का साफ मौसम रहने की संंभावना है और साथ ही तापमान भी सामान्य रहने के आसार है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्शिएस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्शिएस रहेगा। तो वहीं दिन में 5 प्रतिशत और रात को 4 प्रतिशत बारिश आने की संभावना है। साथ ही हवा में नमी 55 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की आशंका है।
ईडन गार्डन पिच रिपोर्ट
बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान का इतिहास रहा है कि यहां पर वर्ल्ड कप में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 241 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 203 रन रहा है। मैदान पर भारत द्वारा श्रीलंका के खिलाफ 404/5 का बड़ा टोटल भी चेज किया गया है। हालांकि, अगर खेल में पिच से स्पिनर्स को मदद मिली, तो फैंस को एक लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB