आखिर क्यों भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान इस बात को लेकर हैं, खुश - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान इस बात को लेकर हैं, खुश

भारत और श्रीलंका के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 मार्च से मोहाली के मैदान पर होगा।

Dasun Shanaka
Dasun Shanaka. (Photo by Tharaka Basnayaka/NurPhoto via Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को धर्मशाला में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने लगातार अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में शानदार तरीके से क्लीन स्वीप किया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंका ने अपने शुरुआती बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया।

उसके बाद श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टीम को संभाला और तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 38 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की शानदार पारी खेली। शानाका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भी ताबड़तोड़ 19 गेंदों में  47 रनों की पारी खेली थी। हालांकि शनाका की पारी तीसरे टी-20 मैच में उनकी टीम को क्लीन स्वीप से नहीं बचा सका।

“हमारे सीनियर खिलाड़ियों के बिना यह मुश्किल था”- दसुन शनाका

इस टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि “हमारे सीनियर खिलाड़ियों के बिना यह कठिन है। लेकिन, हमें परिस्थितियों के अनुकूल होना चाहिए। तेज गेंदबाजी अटैक पिछले साल भर में उत्कृष्ट रहा है। लेकिन यह केवल गति के बारे में नहीं है, यह नियंत्रण के बारे में है। मैं बस अपने फॉर्म से खुश हूं और उम्मीद करता हूं कि इसे जारी रखूंगा।”

कप्तान ने अपनी टीम के गेंदबाजी अटैक की सराहना करते हुए लहिरू कुमारा, दुष्मांता चामीरा और बिनुरा फर्नांडो की तारीफ की। तीनों गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान काफी प्रभावित किया। पिछले दो मैचों की अपनी शानदार पारी से शानाका खुश दिखे। इस टी-20 सीरीज में श्रीलंकाई टीम को वानिन्दु हसरंगा की कमी साफतौर पर काफी ज्यादा महसूस हुई।

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड बना दिया है। यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी क्लीन स्वीप सीरीज है। इसके अलावा इस जीत के साथ यह भारतीय टीम की लगातार 12वीं टी-20 जीत है। अब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में भिड़ेगी। पहले टेस्ट की शुरुआत 4 मार्च से की जाएगी।

close whatsapp