बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपने इस तेज गेंदबाज को किया रिलीज, जानिए वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपने इस तेज गेंदबाज को किया रिलीज, जानिए वजह

आमिर जमाल को इस साल काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान पीठ पर चोट लग गई थी।

Aamer Jamal (Image Credit- Twitter X)
Aamer Jamal (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज आमिर जमाल को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। बता दें, आमिर जमाल को पहले फिटनेस के आधार पर पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया था, लेकिन लाहौर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वो अपनी फिटनेस से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

आमिर जमाल को इस साल काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान पीठ पर चोट लग गई थी। वो पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे, लेकिन फिर भी बांग्लादेश सीरीज के लिए उन्हें पाकिस्तान टीम में शामिल कर लिया गया था। मगर अब आमिर जमाल को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले रिलीज कर दिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आमिर जमाल को पाकिस्तान स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। उन्हें इस शर्त पर टीम में शामिल किया गया था कि वो अपनी फिटनेस पर काम करेंगे और अगर वो पूरी तरीके से फिट नहीं रहते हैं तो उन्हें बाहर किया जा सकता है। लाहौर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की सलाह दी गई है। उन्हें यह चोट इस साल काउंटी क्रिकेट में खेलने के दौरान लगी।’

21 अगस्त से शुरू हो रही है पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से हो रही है। आमिर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने तीन टेस्ट में 20.44 की औसत से 18 विकेट झटके थे। पर्थ में खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट हॉल लिया था। यही नहीं मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट झटके थे।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मुकाबले रावलपिंडी में होस्ट किए जाएंगे। जहां एक तरफ पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी शान मसूद को करते हुए देखा जाएगा, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश टीम की कप्तानी नजमुल हसन शांतो करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?