Asia Cup 2023, PAK vs NEP: Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट पहले मैच के लिए
एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा।
अद्यतन - Aug 30, 2023 1:53 pm

PAK vs NEP Dream 11 Prediction: एशिया कप (Asia Cup) 2023 का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जाएगा। BCCI ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को परास्त कर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
पाकिस्तान पिछले साल एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान टूर्नामेंट में भी अपना मोमेंटम बरकरार रखना चाहेगी।
पाकिस्तान के खेमे में बाबर आजम, इमाम उल हक, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ी शामिल है। वहीं नेपाल की बात करें तो टीम भी इस वक्त ठीक-ठाक फॉर्म में चल रही है। पिछले पांच मुकाबलों में से टीम ने दो में जीत दर्ज की है। नेपाल ने पिछला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें टीम को हार झेलनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें शानदार अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
(PAK vs NEP) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- पाकिस्तान बनाम नेपाल, पहला मैच
दिन और समय- 30 अगस्त, दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, पाकिस्तान
मौसम का हाल- साफ रहेगा
लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
कौन जीत सकता है मैच- पाकिस्तान
(PAK vs NEP) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए ही अच्छी मानी जाती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इस पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। वहीं अगर विकेट सूखी होती है तो गेंदबाजों के लिए थोड़ी मुश्किलें भी खड़ी होती है। लेकिन खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर अपना खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 255 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुन सकती है।
(PAK vs NEP) पाकिस्तान बनाम नेपाल हेड टू हेड (Head to Head) रिकॉर्ड:
पाकिस्तान और नेपाल के बीच अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है।
(PAK vs NEP) पाकिस्तान बनाम नेपाल फुल स्क्वॉड (Full Squad):
पाकिस्तान (Pakistan):
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)
नेपाल (Nepal):
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो, अर्जुन साउद
(PAK vs NEP) पाकिस्तान बनाम नेपाल (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
पाकिस्तान (Pakistan):
फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
नेपाल (Nepal):
कुशल भुर्टेल, अर्जुन साऊद (विकेटकीपर), आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शाकरी, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, गुलशन झा, करण केसी, किशोर महतो
यहां देखें- Pakistan (PAK) vs Nepal (NEP) Live Score
एशिया कप 2023 के पहले मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:
(PAK vs NEP Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम, कुशल मल्ला, शादाब खान, गुलशन झा, शाहीन अफरीदी, करण केसी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
कप्तान- इमाम उल हक उपकप्तान- शाहीन अफरीदी
(PAK vs NEP Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, अर्जुन साऊद, बाबर आजम, कुशल मल्ला, शादाब खान, गुलशन झा, शाहीन अफरीदी, करण केसी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
कप्तान- शाहीन अफरीदी उपकप्तान- बाबर आजम