क्या पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ PCB से नजम सेठी की कराना चाहते हैं छुट्टी - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ PCB से नजम सेठी की कराना चाहते हैं छुट्टी

PCB की प्रबंधन समिति बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बनाने और नया अध्यक्ष चुन सकती है।

Najam Sethi (Image Source: PCB Twitter)
Najam Sethi (Image Source: PCB Twitter)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चलाने वाली अंतरिम प्रबंधन समिति को दो महीने का एक्सटेंशन दिया है। PCB को चलाने वाली प्रबंधन समिति को दो से चार सप्ताह के बीच के विस्तार की सिफारिश कथित तौर पर अंतर-प्रांतीय समन्वय (IPC) मंत्रालय द्वारा की गई थी, जो बोर्ड और पाकिस्तान सरकार के बीच सूचनाओं को स्थानांतरित करता है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, IPC मंत्रालय ने प्रधानमंत्री शरीफ से पीसीबी के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम भी सुझाए थे। हालांकि, IPC कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में नामांकित व्यक्तियों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा दिए गए एक्सटेंशन का मतलब है कि नजम सेठी की अध्यक्षता वाले पीसीबी सेट-अप को 21 जून 2023 तक का समय दिया गया है।

दिसंबर 2022 से पीसीबी की कमान संभाल रहे नजम सेठी का पद मुश्किल में

आपको बता दें, नजम सेठी ने 14-सदस्यीय प्रबंधन समिति का नेतृत्व करते हुए PCB के 2019 के संविधान को बदलने और 2014 के संविधान को वापस लाने के निर्देश दिए थे। पुराना संविधान घरेलू क्रिकेट में स्थापित क्षेत्रीय और सेवा विभाग वापस लेकर आएगा, जो घरेलू क्रिकेट के स्ट्रक्चर को पूरा बदल देगा। पिछले तीन सीजनों से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर घरेलू क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाई शील्ड स्ट्रक्चर के आधार पर प्रांतीय टीमों के छह-टीम मॉडल पर रन किया जा रहा था।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, पीसीबी की प्रबंधन समिति बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और नया अध्यक्ष चुन सकती है, जिसकी रेस में नजम सेठी भी शामिल हैं। यह प्रक्रिया चुनाव आयुक्त द्वारा सदस्य बोर्डों के साथ एक विशेष बैठक बुलाने के साथ शुरू होगी।

आपको बता दें, 2014 के संविधान के अनुसार, PCB में दस सदस्य होंगे: चार क्षेत्रीय प्रतिनिधि (कायद-ए-आजम ट्रॉफी से शीर्ष-चार टीमें), सेवा संगठनों के चार प्रतिनिधि (शीर्ष-चार विभाग दल), और दो संरक्षक/प्रधान मंत्री द्वारा नामित सदस्य। IPC मंत्रालय के संघीय सचिव या उनके द्वारा नामित कोई अन्य अधिकारी पदेन, गैर-मतदान करने वाला 11वां सदस्य होगा। PCB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल तीन वर्ष है, जो अध्यक्ष के एक कार्यकाल के बराबर है।

close whatsapp