पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में मार्क वुड की वापसी तय, लियाम लिविंगस्टोन की जगह प्लेइंग XI में होंगे शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में मार्क वुड की वापसी तय, लियाम लिविंगस्टोन की जगह प्लेइंग XI में होंगे शामिल

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 74 रन से मात देकर तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Mark Wood
Mark Wood. (Photo by Mike Hewitt/Getty Images)

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 74 रन से मात देकर तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और इस टेस्ट मैच को अपने नाम किया। अब उनकी निगाहें दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतने पर होंगी। अगर वो ऐसा कर देती हैं तो इस तीन मैच की टेस्ट सीरीज को वो अपने नाम कर लेंगी।

दूसरे टेस्ट से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड फिट घोषित कर दिए गए हैं और वो अब इस मैच में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स भी पूरे फिट हैं लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं करेंगी।

पहले टेस्ट में लियाम लिविंगस्टोन ने अपना इस प्रारूप में डेब्यू किया था। अपने पहले टेस्ट मुकाबले में लिविंगस्टोन के घुटने में चोट लग गई थी और वो रिहैबिलिटेशन के लिए अपने घर वापस लौट गए हैं। अब वुड उनकी जगह प्लेइंग XI में वापसी करेंगे। खुद तेज गेंदबाज भी यही चाहेंगे कि वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ना ही सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करवाए बल्कि इस सीरीज को भी अपने नाम करें।

मार्क वुड की वापसी को लेकर इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कही यह बात

मार्क वुड की वापसी से इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स काफी खुश है। उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा है कि वुड की वापसी से टीम के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को काफी मजबूती मिलेगी। बता दें, वुड के पास लगातार 150 केएमपीएच की गति से गेंद फेंकने की क्षमता है। उन्होंने अभी तक 26 टेस्ट में 31.91 के औसत से 82 विकेट चटकाए हैं। वुड ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला मार्च महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

BBC के मुताबिक बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘वुड ऐसे खिलाड़ी है जो 150 केएमपीएच की रफ्तार से गेंद फेंकने में सक्षम है और साथ ही उनके पास विकेट लेने की काबिलियत है। उनके पास काफी अनुभव भी है। पाकिस्तान जैसी जगह पर खेलना बहुत ही मुश्किल है और अब वुड की वापसी से मैं बहुत ही खुश हूं। अब हम 20 विकेट आसानी से चटका सकते हैं।’

close whatsapp