PAK vs ENG: मुल्तान में जो रूट ने रचा इतिहास, जड़ा टेस्ट करियर का 35वां शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs ENG: मुल्तान में जो रूट ने रचा इतिहास, जड़ा टेस्ट करियर का 35वां शतक

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट छठवें स्थान पर आ चुके हैं।

Joe Root (Pic Source-X)
Joe Root (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

जो रूट ने अपनी इस पारी के दौरान पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। इसी के साथ जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में अपना 35वां शतक पूरा कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में जो रूट से बड़ी पारी की उम्मीद थी और उन्होंने अपनी टीम और फैंस को निराश नहीं किया।

अपनी इस पारी के दौरान जो रूट ने कुछ रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यही नहीं जो रूट ने इंग्लैंड के लिए पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अब इंग्लैंड की ओर से जो रूट टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तानी गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास

बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 556 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 151 रनों की पारी खेली, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 रन बनाए। सलमान आगा ने 104* रनों का योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड की ओर से भी सभी बल्लेबाजों ने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।

जो रूट के इस बेहतरीन शतक की वजह से इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों ने जो रूट की इस पारी की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट छठवें स्थान पर आ चुके हैं।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है, जिन्होंने 51 शतक जड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस 45 शतक के साथ दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ है, जबकि चौथे पायदान पर कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटिंग करियर में 38 शतक जड़े थे। राहुल द्रविड़ 36 टेस्ट शतक के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। वहीं जो रूट ने 6वां स्थान हासिल कर लिया है। यही नहीं 2024 में जो रूट ने अभी तक कुल 5 टेस्ट शतक जड़े हैं।

https://twitter.com/Kohlistic18/status/1843941600847925265

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?