World Cup 2023: भारत के विदेश मंत्रालय का पाकिस्तान को संदेश- 'आपकी मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे' - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: भारत के विदेश मंत्रालय का पाकिस्तान को संदेश- ‘आपकी मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’

टीम इंडिया और पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से पहले आगामी एशिया कप 2023 में आमने-सामने होंगे।

Arindam Bagchi and Pakistan Cricket Team. (Image Source: Twitter/Getty Images)
Arindam Bagchi and Pakistan Cricket Team. (Image Source: Twitter/Getty Images)

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए Pakistan Cricket Team की भारत यात्रा को लेकर उड़ रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आ रही है, और विदेश मंत्रालय (MEA) ने वादा किया है कि पड़ोसी देश की टीम की मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं रहेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं रहेगी: MEA

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि बाबर आजम और उनकी टीम को आगामी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत में अन्य प्रतिभागी टीमों की तरह सुविधाएं और सपोर्ट मिलेगा, उन्हें चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

यहां पढ़िए: Asia Cup 2023 से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन से मिलेगी Pakistan leg मैचों के लिए टिकट

बागची ने कहा कि वे आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान के भारत आने की अफवाहों से अवगत हैं। हालांकि, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता ने कहा कि आगमी मेगा इवेंट के दौरान पाकिस्तान के साथ अन्य प्रतिभागी टीमों की तरह ही व्यवहार किया जाएगा।

अरिंदम बागची ने NDTV के हवाले से कहा: “हमने भारत में होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को लेकर कई रिपोर्ट देखी हैं। पाकिस्तान टीम के साथ आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने वाले अन्य देश की क्रिकेट टीम की तरह ही व्यवहार किया जाएगा।”

14 अक्टूबर को अहमदाबाद में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

आपको बता दें, आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा। जबकि, आगमी वर्ल्ड कप 2023 का बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम इंडिया और पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से पहले आगामी एशिया कप 2023 में आमने-सामने होंगे। आगामी एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा, जबकि इस टूर्नामेंट में ये दो कट्टर प्रतिद्वंदी कुल तीन बार टकरा सकते हैं।

close whatsapp