ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान टेस्ट दौरे पर टीम में शामिल इन दो खिलाड़ियों का समर्थन किया
पाकिस्तान के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले टेस्ट मैच 4 मार्च से खेलना है।
अद्यतन - Feb 28, 2022 6:49 pm

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन 4 मार्च से होना है। कंगारू टीम लम्बे समय के बाद पाकिस्तान यात्रा पर जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार पाकिस्तान दौरा 1998 में किया था। कंगारू टेस्ट टीम की कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस करते हुए नजर आयेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने दौरे से पहले टीम के दो शानदार खिलाड़ियों का समर्थन किया है।
इस सीरीज में दोनों टीमों की तरफ से स्पिन गेंदबाजों के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पिन गेंदबाज के रूप में दायें हाथ के स्पिनर नाथन लियोन पहली पसंद होंगे। उनके अलावा एश्टन एगर और मिशेल स्वेपसन भी स्पिन अटैक में शामिल होंगे। उपमहाद्वीप में ट्रैक स्पिन गेंदबाजों को बड़ी सहायता प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है दोनों पक्षों के स्पिनरों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
कप्तान पैट कमिंस ने दोनों स्पिन गेंदबाजों एश्टन एगर और मिशेल स्वेपसन का दौरे से पहले समर्थन किया है। कंगारू टीम पाकिस्तान के खिलाफ कम-से-कम दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरेगी। स्वेपसन को एगर की तुलना में आगे माना जा रहा है। एगर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था।
पैट कमिंस को दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरा भरोसा
ईएसपीएन क्रिकइन्फो में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के छपे बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि “स्वेपसन ने टेस्ट टीम के आसपास बहुत समय बिताया है। हालांकि उन्होंने बहुत अधिक रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन वह काफी गेंदबाजी कर रहे हैं। यही एगर के लिए भी है। वह काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है लेकिन यह एक अलग प्रारूप है, अलग अनुभव है लेकिन हमें दोनों की फॉर्म पर पूरा विश्वास है।”
वहीं मार्नश लाबुशाने भी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम में एक अच्छे स्पिन विकल्प साबित हो सकते हैं। उन्होंने 2018 में 12 विकेट चटकाए थे जिसमें से सात विकेट उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए थे। कंगारू टीम के लिए वह एक महत्वपूर्ण आलराउंडर साबित हो सकते हैं।