आकाश चोपड़ा ने बांधे मोहम्मद शमी के तारीफों के पुल, कहा- उनका कद अब बढ़ गया है
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, गुजरात की टीम के साथ मोहम्मद शमी का कद बढ़ गया है।
अद्यतन - जून 2, 2023 3:35 अपराह्न

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मोहम्मद शमी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की है। आईपीएल के 16 वें सीजन में 17 मैच में उन्होंने 28 विकेट चटकाए। इस सीजन उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था जहां उन्होंने 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बता दें इस सीजन वह पर्पल कैप होल्डर भी रहें।
वहीं मोहम्मद शमी की इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने की है। बता दें उनका कहना है कि उन्होंने (मोहम्मद शम्मी) इस सीजन काफी बेहतरीन गेंदबाजी की है। अब उनका कद काफी बढ़ गया है।
गुजरात की टीम के साथ मोहम्मद शमी का कद बढ़ गया है- आकाश चोपड़ा
बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, कितना बेहतरीन खिलाड़ी हैं। गुजरात की टीम के साथ मोहम्मद शमी का कद बढ़ गया है। जब उन्हें चुना गया था तो एक सवाल निश्चित रूप से था कि शमी सभी फॉर्मेट में अच्छा करते हैं लेकिन टी20 में 50-50 है। लेकिन उन्होंने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं इस साल वह पर्पल कैप अपने घर ले गए।
इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने सबसे अच्छे स्पेल के बारे में बात की। उनका मानना है कि आईपीएल 2023 का सबसे बेहतरीन स्पेल आकाश मधवाल का लखनऊ के खिलाफ और दूसरा बेहतरीन स्पेल उनके लिए मोहम्मद शमी का था जो उन्होंने दिल्ली के खिलाफ लिया था।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, अगर आप इस साल का सबसे अच्छा गेंदबाजी स्पेल देखना चाहते हैं तो आपके दिमाग में दो स्पेल आएंगे। एक पांच विकेट हॉल था जो मुंबई के गेंदबाज आकाश मधवाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लिया था। दूसरा वह था जो मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआत में चार विकेट लिए थे। दरअसल वह बिल्कुल अविश्वसनीय था। बता दें 7 जून से शुरू हो रहे WTC फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी खेलते हुए नजर आएंगे।