‘लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं’- विराट कोहली को लेकर बोले कोच द्रविड़
एशिया कप के दोनों मुकाबलों में अब तक विराट ने की है अच्छी बल्लेबाजी।
अद्यतन - सितम्बर 4, 2022 9:35 पूर्वाह्न

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि टीम इंडिया को विराट कोहली के रनों की संख्यां को लेकर थोड़ी भी चिंतित नहीं है। मुख्य कोच ने समझाया कि सभी उनसे महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद रखते हैं जिससे टीम को फायदा होगा।
इससे पहले वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए व्हाइट बॉल सीरीज के लिए आराम दिए जाने के बाद विराट कोहली चल रहे एशिया कप 2022 के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ क्रमश: 35 और 59* रनों की पारी खेली और अच्छी लय में दिखे।
विराट कोहली की तारीफ में काफी कुछ कह गए कोच द्रविड़
दाएं हाथ के बल्लेबाज रविवार, 4 सितंबर को एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 चरण के मैच में एक्शन में नजर आएंगे। इस बीच मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, द्रविड़ से कोहली के छोटे से ब्रेक से लौटने के बाद उनकी प्रदर्शन का आकलन के लिए कहा गया था।
इसको लेकर द्रविड़ ने कहा कि, “हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है। खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं। हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है। यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है। टी-20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।’’
वहीं विराट कोहली की फॉर्म और टीम में उनके योगदान को लेकर द्रविड़ ने कहा कि, कोहली भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहे हैं, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है। वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है। उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा।