लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 12 रनों से मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने दी कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 12 रनों से मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने दी कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने खेली 68 रनों की अहम पारी।

Avesh Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)
Avesh Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 12वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया जिसमें LSG की टीम ने SRH को मात देते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उन्हें 170 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन टीम 20 ओवरों में सिर्फ 157 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने संभाला LSG की पारी को

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए शुरुआत बेहद खराब रही जिसमें उन्होंने 8 के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक के रूप में अपना पहला विकेट गंवाने के बाद 14 के स्कोर पर एविन लुईस और 27 के स्कोर पर मनीष पांडे का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद LSG की टीम पहले 6 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी।

यहां से LSG के कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने का काम किया जिसमें दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए बेहद अहम साझेदारी देखने को मिली जिससे मैच का रुख भी तय हो गया। केएल राहुल ने 68 रनों की अहम पारी खेली वहीं दीपक हुड्डा के बल्ले से 51 रनों की पारी देखने को मिली। जिसके चलते LSG की टीम 20 ओवरों 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में कामयाब रही। SRH की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी में वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड और टी. नटराजन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

आवेश खान और जेसन होल्डर ने गेंद से दिखाया कमाल और अपनी टीम को दिलाई शानदार जीत

170 के स्कोर का पीछा करने उतरी SRH टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही जिसमें उन्हें 25 के स्कोर पर पहला झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में लगा वहीं 38 के स्कोर पर टीम ने अभिषेक शर्मा के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। यहां से राहुल त्रिपाठी और एडिन मार्करम के बीच में एक बेहतर साझेदारी देखने को मिली जिससे ऐसा लगा कि SRH की टीम मैच में वापसी कर रही है।

लेकिन मार्करम के 12 और राहुल त्रिपाठी के 44 रन बनाकर आउट होने के बाद SRH की टीम के लिए जीत एकदम से काफी दूर दिखने लगी हालांकि निकोलस पूरन ने 34 रनों की पारी खेली लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। जिसके बाद SRH की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी। वहीं LSG की तरफ से इस मैच में आवेश खान ने 4, जेसन होल्डर ने 3 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए LSG टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/ProtonTanmay/status/1511026800322760707

https://twitter.com/kingkohli27/status/1511021199538675721

close whatsapp