पंजाब ने जिस शशांक को गलती से किया था टीम में शामिल, आज इसी खिलाड़ी ने मैच के साथ जीता सभी का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब ने जिस शशांक को गलती से किया था टीम में शामिल, आज इसी खिलाड़ी ने मैच के साथ जीता सभी का दिल

पंजाब किंग्स की ओर से युवा खिलाड़ी शशांक सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

GT vs PBKS (Pic Source-X)
GT vs PBKS (Pic Source-X)

आज यानी 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। इस मैच में पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

इस शानदार मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 48 गेंदों में 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 89 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

शुभमन गिल के अलावा केन विलियमसन ने 26 रनों का योगदान दिया जबकि साईं सुदर्शन ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रनों की आक्रामक पारी खेली। राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23* रनों की तूफानी पारी खेली। पंजाब किंग्स की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज का कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 44 रन देकर दो विकेट झटके जबकि हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और कप्तान शिखर धवन महज एक रन पर आउट हो गए। उनका विकेट उमेश यादव ने लिया। हालांकि इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन पंजाब किंग्स के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे।

पंजाब किंग्स की ओर से युवा खिलाड़ी शशांक सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 6 चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली। शशांक सिंह के अलावा आशुतोष शर्मा ने 31 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जितेश शर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया जबकि सिकंदर रजा ने 15 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस की ओर से नूर अहमद ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके।

https://twitter.com/VishalMalvi_/status/1775945145252552842

https://twitter.com/KhansahabSaleem/status/1775945882615312557

https://twitter.com/Retired_hurt/status/1775945862495064333

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?