जोश हेजलवुड ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता, रहमानुल्लाह गुरबाज़ को वापस दिखाई पवेलियन की राह - क्रिकट्रैकर हिंदी

जोश हेजलवुड ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता, रहमानुल्लाह गुरबाज़ को वापस दिखाई पवेलियन की राह

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

AUS vs AFG (Pic Source-Twitter)
AUS vs AFG (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस मुकाबले में 25 गेंद में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए। उनका विकेट जोश हेजलवुड ने झटका। जोश हेजलवुड ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और उन्होंने ही अपनी टीम को पहला विकेट दिलाया। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने हेजलवुड की गेंद को आराम से खेलने चाहा लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधा फील्डर के हाथ में गई जहां उन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा।

अफगानिस्तान को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग चुका है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। वो चोटिल है और अगर अफगानिस्तान को यह मैच जीता है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी बेहद जरूरी है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा और उसके बाद इस मैच को जीतना भी होगा।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज किया जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस समय टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

वहीं अफगानिस्तान ने अभी तक 7 मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। अफगानिस्तान इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत जाती है तो टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?