Rajat Patidar

IND vs ENG: न सरफराज, न पुजारा, BCCI ने इस प्लेयर को चुना विराट कोहली का रिप्लेसमेंट, IPL में खेलते हैं दोनों साथ

रजत पाटीदार का हालिया फॉर्म रहा है शानदार।

Rajat Patidar (Photo Source: Twitter)
Rajat Patidar (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा, दरअसल टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शुरुआती दो मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद से सभी के मन में एक ही सवाल था कि दो मुकाबले के लिए विराट को कौन रिप्लेस करेगा।

इसी बीच सेलेक्शन कमिटी ने विराट की जगह रजत पाटीदार (Rajat Patidar)  को शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है। सेलेक्टर्स के इस फैसले से यह बात साफ़ हो गई है कि, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं। वहीं सरफराज खान जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं उन्हें भी टीम में जगह बनाने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Rajat Patidar

रजत पाटीदार की बात करें तो उनका हालिया फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने शुरुआती अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में भारत ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 151 रन बनाए। इंदौर के रहने वाले इस बल्लेबाज ने लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच में भी 111 रनों की जोरदार पारी खेली थी और इससे पहले वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ए टीम का हिस्सा थे।

बता दें कि, हाल ही में मंगलवार को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए ए टीम में रिंकू सिंह को शामिल किए जाने से आरसीबी बल्लेबाज के सीनियर टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। रिंकू का भी फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड काफी अच्छा है, उन्होंने 55 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 4000 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होने 12 शतक लगाए और उनका औसत 45.97 का रहा।

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज ने पहली बार आईपीएल 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट में सुर्खियां बटोरी। उन्होंने सात पारियों में 55.50 की शानदार औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए। एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका यादगार शतक लगाया, वहां उन्होंने 54 गेंदों में 112 रन बनाए, ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: जनवरी 24- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp