जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं रजत पाटीदार, बस की बात नहीं है उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट
टेस्ट क्रिकेट में रजत पाटीदार का फ्लॉप शो जारी है इंग्लैंड के खिलाफ।
अद्यतन - फरवरी 18, 2024 11:25 पूर्वाह्न

घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए से खेलते हुए रजत पाटीदार ने जमकर रन बनाए हैं, लेकिन जब से इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हुई है तब से पाटीदार का बल्ला शांत है। ऐसे में पाटीदार ये शानदार मौका नहीं भुना पाए हैं और अब उनकी टीम से छुट्टी होना तय माना जा रहा है चौथे टेस्ट मैच के लिए। वैसे पाटीदार की टीम इंडिया में एंट्री विराट कोहली की जगह हुई थी, विराट कुछ निजी कारणों के चलते पहले 2 टेस्ट मैच से बाहर हुए और बाद में बचे 3 मैच के लिए भी उनका चयन नहीं हुआ।
शुभमन गिल नहीं बना पाए अपना शतक
एक तरफ रजत पाटीदार का फ्लॉप शॉ जारी है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल अपनी लय में लौट आए हैं। जहां ये बल्लेबाज अपना शतक पूरा कर लेता, लेकिन गिल 91 के स्कोर पर रन आउट हो गए जिसने सभी को निराश कर दिया। इससे पहले कल यशस्वी ने तेजी से अपना शतक पूरा किया था और रोहित महज 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
रजत पाटीदार का इंटरनेशनल करियर खत्म!
*टेस्ट क्रिकेट में रजत पाटीदार का फ्लॉप शो जारी है इंग्लैंड के खिलाफ।
*राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में पाटीदार बिना खाता खोले ही हुए आउट।
*इससे पहले पहली पारी में ये बल्लेबाज सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गया था।
*ऐसे में चौथे टेस्ट मैच में पाटीदार की टीम से छुट्टी होना तय माना जा रहा है।
इस सीरीज में कुछ ऐसा हाल है रजत पाटीदार का
सिराज का खास इंटरव्यू शेयर किया गया है
टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर
राजकोट में जारी मुकाबले में आर अश्विन ने अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे, लेकिन निजी कारणों के चलते वो बीच में ही टेस्ट मैच छोड़कर अपने घर चले गए थे। लेकिन अब स्पिनर को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है, जो आपको काफी ज्यादा खुश कर देगी। जहां अश्विन चौथे दिन के खेल के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं और अब वो आपको बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।