रणजी ट्रॉफी 2022-23: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर भारतीय चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी ट्रॉफी 2022-23: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर भारतीय चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब

पृथ्वी शॉ ने गुवाहाटी के अमिनगांव क्रिकेट ग्राउंड में चौकों की बारिश की।

Prithvi Shaw (Image Source: BCCI Domestic/PTI)
Prithvi Shaw (Image Source: BCCI Domestic/PTI)

गुवाहाटी में आज यानी 10 जनवरी को दो क्रिकेट मैच खेले गए, जहां एक मैच भारत और श्रीलंका के बीच अभी जारी हैं, वहीं जारी रणजी ट्रॉफी 2022-23 के एक मुकाबले में असम का सामना मुंबई से हुआ।

एक तरफ जहां भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे में विराट कोहली ने जोरदार शतक लगाया, वहीं मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने प्रथम-श्रेणी करियर की बेस्ट पारी खेली। 23-वर्षीय शॉ ने गुवाहाटी के अमिनगांव क्रिकेट ग्राउंड में 283 गेंदों में 33 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 240 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में लगाया अपना दूसरा दोहरा शतक

यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका दोहरा शतक। इस दौरान मुंबई के सलामी बल्लेबाज ने मुशीर खान (42) के साथ पहले विकेट के लिए 123 रन और फिर अजिंक्य रहाणे (73*) के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 200 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बदौलत मुंबई टीम जारी रणजी ट्रॉफी 2022-23 के एलीट ग्रुप बी मैच में असम के खिलाफ पहले दिन दो विकेट के नुकसान पर 397 रनों का स्कोर पोस्ट कर पाई।

आपको बता दें, पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन घरेलू क्रिकेट में शॉ के लगातार प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ता 23-वर्षीय क्रिकेटर को टीम इंडिया में दोबारा मौका देने पर विचार कर सकते हैं। दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 T20I खेला है।

इस बीच, युवा क्रिकेटर के रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने के बाद फैंस ट्विटर पर उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ फैंस ने 2023 वर्ल्ड कप के लिए पृथ्वी शॉ को चुने जाने का समर्थन किया, तो वहीं कुछ फैंस ने उन्हें शुभमन गिल और ईशान किशन से बेहतर सलामी बल्लेबाज बताया। कई भारतीय क्रिकेट फैंस का मानना है कि यह प्रदर्शन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने में मदद कर सकता है, बस उन्हें अपना फॉर्म बनाए रखना होगा।

यहां देखिए पृथ्वी शॉ के दोहरे शतक पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं

close whatsapp