BGT 2024-25: 'वर्ल्ड क्लास' यशस्वी जायसवाल को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: ‘वर्ल्ड क्लास’ यशस्वी जायसवाल को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी

टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 14 टेस्ट मैच में तीन शतक और दो दोहरे शतक बनाए हैं। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज में भी जायसवाल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि जायसवाल वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है और आगामी सीरीज में उन्हें एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा।

रवि शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट को बताया, ‘जब यशस्वी ऑस्ट्रेलिया से निकलेंगे तो वो और भी बेहतर खिलाड़ी बन जाएंगे। वो अभी भी वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। आपने देखा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्या किया। वो वैसे ही खुलकर खेलना चाहते हैं। उनके अंदर रन बनाने की भूख है और मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की पिच पर यशस्वी को खुलकर खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें ऐसी पिच से काफी प्यार है और मुश्किल परिस्थिति में वो और भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’

22 नवंबर से शुरू हो रही है 5 मैचों की टेस्ट सीरीज

बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर (4-1) से अपने नाम करना होगा।

टीम इंडिया ने भारत के ऑप्टस स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। यशस्वी जायसवाल खुद आगामी सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?