घरेलू मैदान पर बात करते हुए आर अश्विन की आंखों में आए आंसू, पुरानी यादों में खो गया गेंदबाज
चेन्नई का चेपॉक मैदान है टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का घरेलू मैदान।
अद्यतन - Oct 7, 2023 1:34 pm

स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने आखिरी समय में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है, जहां इस स्पिन गेंदबाज ने चोटिल खिलाड़ी अक्षर पटेल की जगह ली है। वहीं अश्विन के टीम इंडिया में आने फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं, दूसरी ओर फिरकी के इस फनकार ने चेन्नई से जुड़ी यादों को एक वीडियो के जरिए शेयर किया है।
लगातार हर मेगा टूर्नामेंट खेला है ये स्पिन गेंदबाज
एक समय ऐसा लग रहा था कि स्पिन गेंदबाज आर अश्विन टीम इंडिया से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलेंगे, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। जहां इस गेंदबाज ने पहले लंबे समय बाद फटाफट क्रिकेट में वापसी करते हुए साल 2021 का टी20 वर्ल्ड कप खेला, उसके बाद अश्विन 2022 के टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे और अब वो वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेल रहे हैं।
चेन्नई के मैदान को लेकर बात करते हुए इमोशनल हो गए आर अश्विन
*चेन्नई का चेपॉक मैदान है टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का घरेलू मैदान।
*भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर अश्विन का एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*वीडियो में स्पिन गेंदबाज ने पहली बार चेपॉक में आने की मजेदार कहानी बताई।
*साथ ही इस दौरान अश्विन ने चेपॉक में अपने कुछ शानदार प्रदर्शन भी बताए हैं।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आर अश्विन का ये वीडियो
वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के लिए आई स्पेशल बधाई
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराया है भारतीय टीम ने
वर्ल्ड कप में कल यानी की 8 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से होगा, वहीं इस मैच को लेकर रोहित की सेना पहले से उत्साह से लबरेज है। जिसका कारण है हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराना, जी हां टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी और उस सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। साथ ही इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर रनों की बारिश कर दी थी।