तमाम निजी विवादों के बीच अभी भी, सर जडेजा का फोकस रांची टेस्ट मैच पर बना हुआ है
हाल ही में पिता के साथ विवाद सामने आया था ऑलराउंडर जडेजा का।
अद्यतन - Feb 22, 2024 1:06 pm

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में सर जडेजा ने इंग्लिश टीम को दिन में तारे दिखा दिए थे, जहां इस खिलाड़ी ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम इंडिया का काम आसान कर दिया था। जडेजा ने पहले अपने बल्ले से शतक निकाला और फिर गेंद से ऐसी फिरकी छोड़ी की जीत भारतीय टीम के खाते में आ गई और अब ये खिलाड़ी रांची के मैदान पर गरजने के लिए तैयार है।
एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था सर जडेजा
राजकोट टेस्ट के बाद सर जडेजा एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका सपना एक टेस्ट मैच में 100 रन बनाना और 5 विकेट लेना। जिसके बाद जडेजा की बोली गई बात सच भी हो गई, जहां उन्होंने राजकोट टेस्ट में पहले शतक ठोका और फिर दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सर जडेजा अभ्यास सत्र के दौरान गुस्से में नजर आए
*हाल ही में पिता के साथ विवाद सामने आया था ऑलराउंडर जडेजा का।
*लेकिन उसके बाद भी सर जडेजा का पूरा फोकस टेस्ट सीरीज पर हैं।
*रांची में हुए अभ्यास सत्र में जडेजा ने की गेंदबाजी और बल्लेबाजी।
*राजकोट टेस्ट का मैन ऑफ द मैच किया था अपनी वाइफ के नाम।
अभ्यास सत्र से सर जडेजा की तस्वीरें
इंग्लैंड टीम भी कर रही है रांची टेस्ट मैच की तैयारी
ऑलराउंडर को किया गया था काफी Troll
राजकोट टेस्ट के जरिए सरफराज खान ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, इस दौरान बल्लेबाज ने 62 भी बना दिए थे अपनी पहली पारी में। इस दौरान जडेजा की एक गलती से सरफराज खान रन आउट हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जडेजा को काफी ज्यादा ही Troll किया गया था। लेकिन बाद में इंस्टा स्टोरी के जरिए ऑलराउंडर ने अपनी गलती को मान लिया था और सरफराज से माफी मांग ली थी। वहीं सरफराज ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया था और 68 रन बनाए थे, जिसके बाद इस खिलाड़ी का रांची टेस्ट मैच खेलना भी पूरी तरह पक्का है।