अब तो सर जडेजा की तस्वीरें ही काफी हैं, ऑस्ट्रेलिया टीम में खौफ पैदा करने के लिए! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तो सर जडेजा की तस्वीरें ही काफी हैं, ऑस्ट्रेलिया टीम में खौफ पैदा करने के लिए!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार लय में नजर आ रहे हैं सर जडेजा।

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

चोट के बाद जिस तरह से सर जडेजा ने क्रिकेट में वापसी की है, उसका हर कोई मुरीद हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों में जडेजा के नाम का खौफ भर गया है और अब कोई भी बल्लेबाज इस खिलाड़ी की गेंदबाजी का सामना नहीं करना चाहता है। इस बीच अब ऑलराउंडर ने तीसरे मैच की तैयारी शुरू कर दी है।

दूसरे टेस्ट मैच के हीरो थे सर जडेजा

जी हां, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला था, जहां जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरे मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया अश्विन की गेंदबाजी पढ़ने में भी नाकाम रही है अभी तक।

सर जडेजा तीसरे टेस्ट के लिए कर रहे हैं खास तैयारी!

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार लय में नजर आ रहे हैं सर जडेजा।
*1 मार्च से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की तैयारी शुरू की जडेजा ने।
*ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीर की हैं शेयर।
*जहां ये तस्वीरें टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से जुड़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर सर जेडजा ने अभ्यास की तस्वीरें की शेयर

जिम में भी पूरा समय बिताता है ये ऑलराउंडर

गिल या केएल राहुल किसे मिलेगा मौका?

1 मार्च से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि, क्या केएल राहुल को इस बार अंतिम 11 में मौका मिलेगा या फिर बाहर बैठे और फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने इंदौर के मैदान पर उतरेंगे।

close whatsapp