युवा खिलाड़ी शहबाज अहमद की तारीफ में RCB टीम के निदेशक माइक हेसन ने कही यह बात
IPL 2022 के सीजन में अभी तक शहबाज अहमद 48.33 के औसत से 145 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 154.26 का रहा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Apr 19, 2022 3:26 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी टीमें इस साल की IPL ट्रॉफी को जीतने का प्रयास कर रही हैं। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर (RCB) ने अभी तक कुल 6 मुकाबलों में 4 जीत हासिल की हैं। यही नहीं अपने प्रदर्शन से वो अभी तक 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
हर मुकाबले में टीम का प्रदर्शन पहले से बेहतर दिख रहा है। दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज सभी खिलाड़ी टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। RCB टीम के एक और खिलाड़ी ने इस आईपीएल सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। नाम है शाहबाज अहमद।
शाहबाज ने ना ही सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी से भी प्रतिद्वंद्वियों को मुश्किलों में डाला है। शाहबाज अहमद ने अब तक चार मैचों 48.33 की औसत और 154.26 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन से RCB के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन काफी प्रभावित हुए है। उन्होंने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की जमकर तारीफ भी की।
आने वाले समय में हम उनकी धमाकेदार पारी देखेंगे- माइक हेसन
न्यूज 18 में छपे माइक हेसन ने अपने बयान में कहा कि, शाहबाज एक शांत प्रभाव के खिलाड़ी हैं। वह वास्तव में केवल अपने पहले सत्र में खेल रहा है, लेकिन वह वहां गया है और गेंद को घुमाने में सक्षम होने के मामले में एक वरिष्ठ खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन करते हुए दिखा, दबाव में वो और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।उसके पास काफी पॉवर है, इसलिए वो जो शॉट्स खेलते हैं उसे और आसान बना देता है। वह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए वास्तव में शांत चरित्र है जिसने बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान शाहबाज को गेंद के साथ भी देखा गया है। हालांकि पहले ओवर में शाहबाज के 15 रन आए थे लेकिन दूसरे ओवर में उन्होंने मात्र 4 रन दिए।
माइक ने आगे कहा, बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। उम्मीद है जल्द ही हम उनकी एक और धमाकेदार पारी देखेंगे।