रिपोर्ट: पहले अलूर में ऑस्ट्रेलिया टीम ट्रेनिंग कैंप में लेगी हिस्सा फिर टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी नागपुर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिपोर्ट: पहले अलूर में ऑस्ट्रेलिया टीम ट्रेनिंग कैंप में लेगी हिस्सा फिर टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी नागपुर

इस चार दिवसीय अलूर कैंप को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बता दें, 9 फरवरी से नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो रहा है। इस शानदार टेस्ट सीरीज में कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी से पहले ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट से पहले बैंगलोर के अलूर में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। दोनों टीमों के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।

नागपुर में पहले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम इस कैंप में शिरकत लेगी। वो 4 दिन वहां रहेंगे और उसके बाद पहला टेस्ट मैच खेलेंगी।

NCA द्वारा आयोजित किया जाएगा अलूर कैंप

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कर्नाटका राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि, ‘हम उन्हें केवल अलूर में सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं लेकिन कैंप की व्यवस्था और देखभाल NCA द्वारा की जाएगी।’

बता दें, इस चार दिवसीय अलूर कैंप को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया को इस कैंप में कोई भी तकलीफ नहीं होगी और उन्हें यहां पर टॉप क्लास सुविधाएं प्रदान होंगी। यहां पर वो आराम से अभ्यास सत्र का लुफ्त उठा सकते हैं।

KSCA के अधिकारी ने आगे कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने जो भी शेड्यूल या बाकी चीजों के बारे में बात की है वो सिर्फ NCA को पता है। टीम मैनेजमेंट NCA के लोगों से सीधा बातचीत कर रहे हैं।’

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने यह अपील की थी कि नागपुर में पहले टेस्ट मुकाबले से पहले उन्हें बैंगलोर में ट्रेनिंग कैंप के लिए सुविधाएं दी जाए जिससे उन्हें यहां की परिस्थितियों के बारे में काफी अच्छी तरह से पता चल सके।

भारत के खिलाफ होने वाली चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए यह रही ऑस्ट्रेलिया टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंडस्कोम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लान्स मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन और डेविड वार्नर

close whatsapp