भारतीय टीम के चयनकर्ता सरफराज खान की जगह बाकी खिलाड़ियों को चुन रहे हैं: रिकी पोंटिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के चयनकर्ता सरफराज खान की जगह बाकी खिलाड़ियों को चुन रहे हैं: रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग इस बात से काफी नाराज हैं कि सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है।

Sarfaraz Khan and Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)
Sarfaraz Khan and Ricky Ponting (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका में खेला था जहां उन्होंने मेजबान को इस मैच में एक पारी और 141 रनों से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जहां एक तरफ युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया वहीं दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की एक ना चली।

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, इस युवा खिलाड़ी ने भारत की ओर से 387 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 171 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा उसके टेस्ट डेब्यू में तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। उनकी इस पारी की वजह से जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

रिकी पोंटिंग ने द ICC रिव्यू को बताया कि, ‘यशस्वी जायसवाल का IPL बहुत ही खास था। उन्होंने इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। सभी यह बात जानते थे कि वो बहुत ही टैलेंटेड युवा खिलाड़ी है लेकिन मैंने इस इंडियन प्रीमियर लीग में देखा कि उनके पास टैलेंट की कमी नहीं है।

ऐसे कई युवा भारतीय खिलाड़ी हैं जिनको मैं टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए देखना चाहता हूं, इन सभी खिलाड़ियों का घरेलू रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है और आप इसको देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। मैं रिकॉर्ड पर यह कह रहा हूं कि गायकवाड़ भी जायसवाल जैसे ही हैं। मुझे ऐसा लगता है कि ऋतुराज आने वाले 2 सालों में या तो टेस्ट मैच के खिलाड़ी होंगे या सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी। उनके अंदर वो काबिलियत है।’

सरफराज खान के लिए मुझे काफी बुरा लगता है: रिकी पोंटिंग

युवा भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने पिछले काफी समय से भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और टीम के चयनकर्ता उनको लगातार अनदेखा कर रहे हैं। रिकी पोंटिंग इस बात से काफी नाराज हैं कि सरफराज खान को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा कि, ‘मुझे सरफराज खान के लिए बहुत ही बुरा लगता है। उनका औसत फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 80 से ज्यादा है लेकिन उसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है। टीम मैनेजमेंट उनकी जगह बाकी खिलाड़ी को चुन रहे है और यह चीज देखकर मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।’

close whatsapp