IND vs WI: आकाश चोपड़ा ने रिंकू सिंह के चयन न होने पर उठाए सवाल, कहा-तिलक वर्मा की जगह अगर लोअर ऑर्डर में… - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs WI: आकाश चोपड़ा ने रिंकू सिंह के चयन न होने पर उठाए सवाल, कहा-तिलक वर्मा की जगह अगर लोअर ऑर्डर में…

रिंकू सिंह के चयन न होने पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Rinku Singh and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)
Rinku Singh and Aakash Chopra (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, ODI और टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी। 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर दोनों ही टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं।

वहीं टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और युवाओ को मौका मिला है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका प्रदर्शन आईपीएल में कमाल का रहा है, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही थी रिंकू सिंह को मौका मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

वहीं उनके चयन न होने पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि टीम में अगर तिलक वर्मा को लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए सेलेक्ट किया गया है तो फिर ये गलत फैसला साबित होने वाला है। उनकी जगह रिंकू सिंह लोअर ऑर्डर में बैटिंग के लिए बेहतर विकल्प होते।

मुझे नहीं लगता है कि टीम इंडिया तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर मौका देगी- आकाश चोपड़ा 

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि टीम इंडिया तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर खिलाने के बारे में सोच रही होगी। अगर वो ऐसे खिलाड़ी की तलाश कर रहे थे जो हार्दिक पांड्या के बाद बल्लेबाजी कर सके तो फिर मुझे लगता है कि रिंकू सिंह ज्यादा बेहतर च्वॉइस होते।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, भारत शायद ही तिलक वर्मा को लोअर ऑर्डर में मौका दें, क्योंकि इशान किशन और संजू सैमसन के लिए बेस्ट जगह टॉप-थ्री में होगी। बता दें टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेलेगी।

यहां पढ़ें : Ashes 2023 : स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड को दिलाई पहली सफलता, वॉर्नर का किया 16वीं बार शिकार

close whatsapp