ऋषभ पंत ने NCA में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल की बल्लेबाजी की वीडियो फैंस के साथ साझा की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत ने NCA में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल की बल्लेबाजी की वीडियो फैंस के साथ साझा की 

30 अगस्त से शुरू होने वाला है एशिया कप 

(Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 की तैयारियां करने में लगी हुई है। बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप वनडे फाॅर्मेट होने जा रहा है। साथ ही बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा, और पहले मैच में नेपाल और पाकिस्तान का सामना होने वाला है।

तो वहीं एशिया कप के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी रिहैब प्रक्रिया को पूरा कर रहे है, उन्होंने केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है।

ऋषभ पंत ने शेयर की वीडियो

बता दें कि ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर और केएल राहुल KSCA के बी ग्राउंड पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस समय अय्यर और राहुल दोनों ही एनसीए में अपनी रिहैब की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं, और ऐसे में दोनों का बल्लेबाजी करते हुए वीडियो सामने आना, एशिया कप 2023 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है।

देखें यह वीडियो

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं? साथ ही बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान या उसके खत्म होने के बाद एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर सकता है। यह सीरीज 18 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें जसप्रीत बुमराह एक्शन में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Virender Sehwag का Shoaib Akhter के साथ घटित एक मजेदार किस्सा, Star Sports ने फैंस के साथ साझा किया 

 

close whatsapp