रोहित शर्मा का ऐसा Aura देख दंग रह जाएंगे आप, दिल्ली के लोग भी करते हैं हिटमैन को बहुत प्यार | CricTracker Hindi

रोहित शर्मा का ऐसा Aura देख दंग रह जाएंगे आप, दिल्ली के लोग भी करते हैं हिटमैन को बहुत प्यार

MI टीम के सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया गया है।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

इस IPL के सीजन में रोहित शर्मा अपने बल्ले से लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं, जहां वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी फैन्स के बीच हिटमैन को लेकर गजब का क्रेज बना हुआ है। जिसका नजारा दिल्ली में भी देखने को मिला और इसी से जुड़ा एक वीडियो MI टीम ने शेयर किया है।

DC टीम के खिलाफ भी कुछ नहीं कर पाए रोहित शर्मा

भले ही मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीत की कहानी लिखी थी, लेकिन उस मैच में भी रोहित अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पाए। जहां दिल्ली टीम के खिलाफ रोहित ने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया था, जिसके बाद वो 18 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन बाद में वो डग आउट में बैठकर हार्दिक को गेंदबाज बदलने के टिप्स देते हुए नजर आ रहे थे, दिल्ली टीम की बल्लेबाजी के दौरान।

रोहित शर्मा का Aura सबसे ज्यादा अलग है फैन्स के बीच

*MI टीम के सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया गया है।
*ये वीडियो DC के खिलाफ हुए मैच के दौरान का है, रोहित खड़े हैं डग आउट के पास।
*इस दौरान फैन्स ने रोहित के नाम का शोर मचाया, तो हिटमैन ने भी सभी को हैलो किया।
*रोहित ने जैसे ही फैन्स को देखा, उनका शोर और भी ज्यादा बढ़ गया था तब।

MI टीम ने ये वीडियो शेयर किया है रोहित शर्मा को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

एक फैन ने की थी नीता अंबानी से एक खास मांग

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, ये वीडियो रोहित शर्मा के एक फैन का है। इस वीडियो में इस फैन ने MI टीम की मालिक यानी की नीता अंबानी से एक खास अपील की थी, इस फैन ने नीता अंबानी को बोला था- आप फिर से रोहित को MI का कप्तान बना दो। इस बात का नीता अंबानी ने कोई जवाब तो नहीं दिया, लेकिन वो हाथ जोड़कर वहां से चली गई। साल 2024 में रोहित से MI टीम की कप्तानी वापस ले ली गई थी और उनकी जगह हार्दिक को कप्तान बनाया गया था।

आप भी देखो उस फैन का वीडियो

close whatsapp