ग्राउंड स्टाफ को अपना परिवार जैसा मानते हैं Sanju Samson, खुद गए साथ में तस्वीर लेने
RR टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है एक खास वीडियो।
अद्यतन - Apr 20, 2024 2:29 pm

Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान टीम इस समय विजय रथ पर सवार है, जहां ये टीम एक के बाद एक टीमों को हार का स्वाद चखा रही है। इस बीच टीम के खिलाड़ियों के अलावा कप्तान संजू की जमकर तारीफ हो रही है, साथ ही कप्तान साहब के नए वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है और ये वीडियो फैन्स के बीच जमकर शेयर किया जा रहा है।
अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है Sanju Samson की टीम
जी हां, Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान टीम लंबे समय से अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है, ऐसे में टीम शायद सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है। अभी तक RR टीम ने लीग में 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत मिली है तो 1 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और टीम के खाते में कुल 12 अंक है। तो 6 में से 4 मैच जीतकर KKR टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और अय्यर की टीम का अगला मैच 21 अप्रैल के दिन RCB से है।
Sanju Samson जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं आज भी
*RR टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है एक खास वीडियो।
*जहां इस वीडियो में टीम के कप्तान Sanju Samson नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान संजू ने ली ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीर, मिलाया सभी से हाथ।
*KKR के खिलाफ मिली जीत के बाद का वीडियो अब किया है टीम ने पोस्ट।
ग्राउंड स्टाफ के साथ कप्तान Sanju Samson का वीडियो
SRK और युजी चहल का खास वीडियो
MI टीम को लेना है अपनी पुरानी हार का बदला
इस सीजन राजस्थान टीम सिर्फ गुजरात से हारी है, वहीं RR की सेना ने MI टीम को उन्हीं के घर यानी की वानखेड़े में इस सीजन में मात दी थी। ऐसे में अब हार्दिक की टीम के पास बदला लेने का मौका है, जहां 22 अप्रैल के दिन राजस्थान टीम का सामना मुंबई से होगा और ये मैच सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा शाम 7:30 बजे।