IPL 2024 के लिए RR की सबसे मजबूत Playing XI

IPL 2024: जोस बटलर से लेकर युजवेंद्र चहल तक, ये है Rajasthan Royals की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

संजू सैमसन करेंगे IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी।

7) ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel (Photo Source: Twitter)
Dhruv Jurel (Photo Source: Twitter)

ध्रुव जुरेल ने 2023 आईपीएल के दौरान अपनी आक्रामक बल्लेबाजी स्किल से कई लोगों को इम्प्रेस किया। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 11 पारियों में 172.73 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए। उनके पहले के प्रदर्शन को देखते हुए, आरआर ने उन्हें 2024 सीजन के लिए वापस रखा। ऐसे में अब युवा खिलाड़ी को इस मौके का फायदा उठाना होगा और अपने प्रदर्शन से अपनी फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित करना होगा।

ज्यूरेल 2023-24 के घरेलू सीज़न में अपने बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में उन्होंने अपने फ्लॉप शो से उत्तर प्रदेश को निराश किया. उन्होंने सात मैचों में खेलते हुए पांच पारियों में 125.49 की स्ट्राइक रेट से केवल 64 रन बनाए। हालाँकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और चार पारियों में 158 रन बनाए। वहीं हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जब मौका मिला तो वहां भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

Previous
Page 7 / 11
Next

close whatsapp